• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home पर्यटन

भारी बर्फबारी के बीच पिंडारी ग्लेशियर में फंसा विदेशी ट्रैकरों का दल, एक भारतीय गाइड भी शामिल

by पहाड़वासी
April 21, 2023
in पर्यटन
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बागेश्वर-पिंडारी ग्लेशियर में हो रही भारी बर्फबारी की चपेट में विदेशी ट्रैकरों का दल भी आ गया। बर्फबारी में दल का सारा सामान दबने की सूचना है। हालांकि ट्रैकर और गाइड सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ट्रैकरों के फंसने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। राहत सामग्री लेकर टीम मौके की ओर रवाना कर दी गई हैं।अप्रैल के बाद ग्लेशियरों की सैर शुरु हो जाती है। देश-विदेश से रोमांच के शौकीन जिले के विश्व प्रसिद्ध पिंडारी और कफनी ग्लेशियर की सैर करने आते हैं। इस महीने की शुरुआत में विदेशी ट्रैकरों का 13 सदस्यीय दल एक भारतीय गाइड के साथ पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था। तीन अप्रैल को दल वन विभाग की अंतिम चेक पोस्ट जैंकुनी में पंजीकरण कराकर आगे की ओर रवाना हुआ था। हालांकि मौसम खराब होने के चलते दल को कुछ दिनों तक खाती गांव में रुकना पड़ा था।
ग्लेशियर रेंज के रेंजर शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि दल को पिंडारी ग्लेशियर पार करते हुए मुनस्यारी जाना है। पिछले 17 अप्रैल तक दल के जीरो प्वाइंट में होने की सूचना थी। इसके बाद दल आगे बढ़ा तो मौसम बदलने लगा। शुक्रवार तड़के पिंडारी ग्लेशियर में भारी बर्फबारी होने और दल के जीरो प्वाइंट से पांच किमी की दूरी पर फंसने की सूचना मिली थी।
नहीं मिल रही कोई सूचना
कपकोट की एसडीएम मोनिका ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ट्रैकरों के सुरक्षित होने की सूचना मिली थी। लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ट्रैकरों की लोकेशन की जानकारी नहीं मिली है। एसडीआरएफ के पांच जवान, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम राहत सामग्री लेकर ग्लेशियर की ओर रवाना कर दी गई है। रवानगी से पहले टीम की ब्रीफिंग की गई।
डीएम ने खोज-बचाव के लिए दो हेलीकॉप्टर मांगे
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि खोज-बचाव के लिए शासन से दो हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। हेलीकॉप्टरों के जल्द जिले में पहुंचने की उम्मीद है। जरूरत पड़ी तो एनडीआरएफ का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Previous Post

केदारनाथ पैदल अवरुद्ध मार्ग हुआ सुचारू

Next Post

कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत, प्रदेश में लगातार बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, लैंडिंग के दौरान दो पायलट घायल
उत्तराखंड

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में हादसा, लैंडिंग के दौरान दो पायलट घायल

February 7, 2026
पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा :रैथल–दयारा बुग्याल ट्रेक को लेकर बढ़ा उत्साह, उमड़ रही ट्रेकर्स की भीड़
उत्तराखंड

पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा :रैथल–दयारा बुग्याल ट्रेक को लेकर बढ़ा उत्साह, उमड़ रही ट्रेकर्स की भीड़

December 26, 2025
सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू
उत्तराखंड

सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू

December 12, 2025
उत्तराखंड की इस घाटी में दर्शन दे रहे हैं बाबा बर्फानी, देखिये वीडियो
उत्तराखंड

उत्तराखंड की इस घाटी में दर्शन दे रहे हैं बाबा बर्फानी, देखिये वीडियो

July 12, 2025
Next Post
कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत, प्रदेश में लगातार बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत, प्रदेश में लगातार बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page