• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विजय दिवस के शहीदों की शहादत याद कर नम हुई आखें

by पहाड़वासी
December 16, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
रुद्रप्रयाग। विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग कैंट में सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों की शहादत की याद में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई भावुक प्रस्तुतियां देख सभी की आखें नम हो गई। इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा 1971 की लड़ाई में शामिल पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिवारों का सम्मान भी हुआ।
 सिक्स ग्रेनेडियर्स के सौजन्य से छावनी परिषद रुद्रप्रयाग में *विजय दिवस* की 52वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान 1971 की लड़ाई में शहीद हुए जनपद रुद्रप्रयाग के वीर सपूतों को पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी को भावुक कर दिया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजय दिवस हमारे लिए गर्व का दिवस है इसका इतिहास सभी को जानना चाहिए। उन्होंने स्कूली छात्रों द्वारा कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियों की भी सराहना की।
 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल यूएस रावत ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध एवं भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा सुनाते हुए विजय दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग से भी तीन वीर शहादत को प्राप्त हुए थे वहीं एक सैनिक युद्ध के दौरान घायल हो गए थे। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष राय सिंह रावत ने कहा कि स्कूली छात्रों के बीच विजय दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित करना एक बेहतरीन पहल है इससे छात्रों को अपने इतिहास की तो जानकारी होगी साथ ही देशप्रेम एवं सेवा का भाव भी पैदा होगा। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया l

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट, सिक्स ग्रेनेडियर्स से कैप्टन अक्षय, सेवानिवृत सूबेदार मेजर शेर सिंह, कुंवर सिंह, महावीर सिंह, हरि सिंह, ऑनरेरी कप्तान दलबीर सिंह, शिशुपाल सिंह, हरि सिंह राणा, हवलदार प्रहलाद सिंह राणा, राय सिंह बिष्ट, वीर सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, छुमा देवी, सीमा देवी, शिक्षक मनोज थापा सहित स्कूली छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। 

इन्हें मिला सम्मान
1971 के युद्ध के दौरान घायल हुए पूर्व सैनिक राईफल मैन दयाल सिंह स्वंय कार्यक्रम में पहुंचे थे यहां जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ सेना अधिकारियों ने उनको शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं शहीद राईफल मैन गजपाल सिंह के भतीजे सोबन सिंह को भी सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयस्का चौहान, दूसरे स्थान पर आकांक्षा बुटोला एवं तीसरे स्थान पर प्रियांशी को भी पुरस्कृत किया गया।

Previous Post

छात्र- छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

Next Post

अलाव व्यवस्था शुरू होने से लोगों को मिली राहत,गौ रक्षा विभाग की मांग पर नगर पालिका और जिला प्रशासन ने लिया जल्द एक्शन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल
उत्तराखंड

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

January 28, 2026
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक
उत्तराखंड

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

January 27, 2026
व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

January 25, 2026
बच्चों के एक हाथ में गीता और एक हाथ में कंप्यूटर होगा – डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

बच्चों के एक हाथ में गीता और एक हाथ में कंप्यूटर होगा – डॉ. धन सिंह रावत

January 24, 2026
Next Post
अलाव व्यवस्था शुरू होने से लोगों को मिली राहत,गौ रक्षा विभाग की मांग पर नगर पालिका और जिला प्रशासन ने लिया जल्द एक्शन

अलाव व्यवस्था शुरू होने से लोगों को मिली राहत,गौ रक्षा विभाग की मांग पर नगर पालिका और जिला प्रशासन ने लिया जल्द एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,856)
  • कुमाऊं (83)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (174)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (806)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (205)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

बाबा की ऐसी कृपा,भारी हिमपात और शून्य से नीचे के तापमान के बीच केदारनाथ धाम में मुस्तैद सुरक्षा बल

January 28, 2026
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

January 27, 2026
व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

व्हाइट कोट सिर्फ परिधान नहीं, जिम्मेदारी और संवेदना का प्रतीक है — डॉ. धन सिंह

January 25, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page