• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के सारी गांव में ग्राम वासियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

by पहाड़वासी
December 7, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ग्रामवासियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर विकास योजनाओं का लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग किया झुमैला नृत्य।

राज्य सरकार 6 माह की यात्रा को वर्ष भर चलाने पर कर रही कार्य।

रुद्रप्रयाग – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के सारी गांव में ग्राम वासियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। ग्रामवासियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने सारी गांव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं संग झुमैला नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री ने सारी ग्रामवासियों के साथ रात्रि भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला मंगल दल हेतु 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित ही देवरिया ताल में लगने वाले मेले को संस्कृति विभाग, राजकीय मेले के रूप में मान्यता देगा। मुख्यमंत्री ने सारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी के बीच में आकर बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा सारी गांव में जो कार्यक्रम शुरू हुआ है, अब ये कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलेगा। मुख्यमंत्री ने श्रीमती आशा नौटियाल को विजय बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा अब सरकार की बारी है कि जो वादे उन्होंने चुनाव से पहले किए हैं अब उन्हें पूरा किया जाए। इस क्षेत्र के सभी प्रस्ताव, घोषणाओं, एवं जनहित के कार्यों को धरातल में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा जनता के सुझावों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी का उत्तराखंड एवं विशेषकर बाबा केदारनाथ जी की भूमि से गहरा लगाव है। प्रधानमंत्री जी के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री जी ने अनेकों योजनाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। 2013 की आपदा के बाद भगवान केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने हाथों में लिया। आज भगवान केदारनाथ धाम भव्य और दिव्य बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने उपचुनाव से पहले स्वयं केदारनाथ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली वो आगे भी क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारघाटी में इस वर्ष जुलाई में आई आपदा के दौरान वे अधिकारियों के साथ स्वयं जनता के बीच में मौजूद रहे। आपदा के बाद दूसरे चरण की यात्रा को भी जल्द शुरू किया गया था। अब राज्य सरकार 6 माह की यात्रा को वर्ष भर चलाने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सारी गांव एक आदर्श गांव है जहां 40 से भी ज्यादा होम स्टे हैं। होम स्टे को भी राज्य सरकार निरंतर बढ़ा रही है। होमस्टे राज्य की आर्थिक का साधन बन रहे हैं। देवरिया ताल, बाबा तुंगनाथ एवं अन्य देवी देवताओं में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा हमने अपने गांव का बचाने का भी संकल्प लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा विदेश में भी महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों को पहनती है। ये दिखाता है कि हमारे लोग हमारी पारंपरिक संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपनी बोली भाषा, संस्कृति , घरों को संरक्षित करने का आग्रह किया है। हमारी सनातन संस्कृति पहले भी थी, अब भी है, और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा महिलाएं, राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहीं है। महिलाएं अपने साथ अन्य लोगो को भी रोज़गार दे रहीं है। उन्होंने कहा युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। रुद्रप्रयाग में साइंस सिटी का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, विधायक श्री भरत चौधरी, केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजेय, श्री चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

टीबी के खात्में को नि-क्षय शिविर अभियान शुरू

Next Post

सीएम धामी ने पंचकेदार गद्दीस्थल से किया शीतकालीन यात्रा आगाज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित
उत्तराखंड

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें
उत्तराखंड

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026
उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात
उत्तराखंड

उत्तराखंड के युवाओं की आवाज अब संसद तक पहुंचाएंगे राहुल गांधी, दिल्ली में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुलाक़ात

August 16, 2026
Next Post
सीएम धामी ने पंचकेदार गद्दीस्थल से किया शीतकालीन यात्रा आगाज

सीएम धामी ने पंचकेदार गद्दीस्थल से किया शीतकालीन यात्रा आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (216)
  • उत्तराखंड (4,227)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (355)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (81)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (877)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

तमक नाले में लापता व्यक्ति की तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें, हर संभावित स्थान खंगाला जा रहा,हर बोल्डर, हर मलबे के बीच जारी है तलाश, लापता चालक को खोजने में जुटी रेस्क्यू टीमें

August 16, 2026
पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

पीपलकोटी टनल हादसा: आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

August 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page