• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

निराश्रित घायल गौवंश का ट्रीटमेंट कर गौधाम पहुंचाया, गौ रक्षा विभाग की टीम नगर पालिका क्षेत्र में कर रही गौवंश संरक्षण का कार्य

by पहाड़वासी
September 26, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

,
रात के समय भारी वाहन चालक निराश्रित गौवंश को पहुंचा रहे नुकसान,
गुलदार का भी बना है आतंक, निराश्रित पशुओं को बना रहा निवाला,
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निराश्रित गौवंश घूम रहे हैं, जो आये दिन वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं, जबकि रात के समय गुलदार इन निराश्रित पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। कभी-कभार गुलदार के मुंह से बचने के बाद पशु बुरी तरह चोटिल हो रहे हैं, जिनके ट्रीटमेंट को लेकर विश्व अखाड़ा परिषद का गौ रक्षा विभाग कार्य कर रहा है।

वीरवार को नगर पालिका के नया बस अड्डा स्थित रामलीला मंच में घायल गाय का ट्रीटमेंट करने के बाद रैंतोली स्थित गौधाम में रखा गया है। अब शहर में चोटिल और बीमार गौवंश को नगर पालिका की ओर से रैंतोली में बनाए गए गौधाम में रखा जायेगा, जिससे उनकी सही से देख-रेख होने के साथ ही इनका समय से उपचार हो सके। इसके अलावा काला पहाड़ में गुलदार के हमले से एक गौवंश घायल अवस्था में घूम रहा है, जिसका ट्रीटमेंट भी समय-समय पर किया जा रहा है। गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि ग्रामीण इलाकांं से बड़ी संख्या में नासमझ लोग गाय और नंदी का उपयोग करने के बाद शहरी इलाकों में छोड़ रहे हैं, जिस कारण ये पशु रात के समय वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। भारी वाहन चालक इन निराश्रित पशुओं को कुचल रहे हैं, जिससे इनके पैरों के साथ ही अन्य अंगों में गंभीर चोटे आ रही हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र में गुलदार का आतंक भी बना हुआ है। गुलदार इन निराश्रित पशुओं पर हमला कर इन्हें अपना निवाला बना रहा है, जबकि जो गुलदार के शिकंजे से बच रहे हैं, वे शहरों में चोटिल अवस्था में घूम रहे हैं। ऐसे में गौ रक्षा विभाग की टीम इन निराश्रित घायल पशुआेंं का इलाज एवं देखभाल भी कर रहा है। इस कार्य में जिला प्रशासन, पशुपालन और नगर पालिका का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गौ रक्षा विभाग की मांग है कि पपड़ासू स्थित गौ रक्षा विभाग को दान में मिली जमीन पर गौ रक्षा धाम का निर्माण किया जाए, जिससे यहां पर 200 गौवंश की सुरक्षा की जा सकती है। साथ ही यहां पर गौ चरान की भूमि भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यहां निराश्रित गौवंश की अच्छे से देख-रेख होने के साथ ही घायल पशुओं का इलाज किया जा सकता है। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ सुशील कुरील, गौ रक्षा विभाग के जिला उपाध्यक्ष दीपक नौटियाल, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण, पशुपालन विभाग से दुर्गा प्रसाद देवशाली, विनय नैनवाल, संदीप भंडारी, सफाई कर्मचारी मनीष गोडियाल, रिंकू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Previous Post

बद्रीनाथ राजमार्ग नरकोटा के पास पहाड़ी से गिर रहा मलबा पत्थर

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडारा में सुनी जनता की समस्याएं

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
उत्तराखंड

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त
उत्तराखंड

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
अपराध

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
Next Post
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडारा में सुनी जनता की समस्याएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडारा में सुनी जनता की समस्याएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,879)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (186)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page