• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मुश्तैद हुआ जिला प्रशासन

by पहाड़वासी
February 10, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम वर्ष-2023 की यात्रा को सुगम, सुदृढ़ एवं सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जिस स्तर से जो भी कार्य एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं उन सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यों को 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम एवं पैदल ट्रैक रूट में जो भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को अनिवार्य रूप से 15 अप्रैल तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिसके लिए उन्होंने ट्रैक रूट पर रैलिंग कार्य एवं यात्री शेड कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सीतापुर एवं अन्य पार्किंग के लिए जो भी टैंडर प्रक्रिया की जानी हैं उन्हें माह मार्च के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में जो भी शौचालय का कार्य किया जाना है उस कार्य को भी अनिवार्य रूप से 15 अप्रैल तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा शौचालयों की सफाई व्यवस्था हेतु पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती समय से करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोडे-खच्चरों के लिए एसओपी तैयार करते हुए सभी प्रक्रिया समय से पूर्ण कर ली जाए तथा यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों का ठीक ढंग से संचालन हो इसके लिए सभी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में संचालित हो रहे डंडी-कंडी हाॅकरों के भी अनिवार्य रूप से परिचय-पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए। बिना परिचय-पत्र के किसी भी दशा में डंडी-कंडी संचालकों, घोड़ा-खच्चरों हाॅकरों एवं मालिकों को यात्रा मार्ग में अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। बिना परिचय-पत्र के पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में जो भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं उन सभी की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा जल संस्थान को केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में पानी की आपूर्ति सुचारू करने के साथ ही घोड़े-खच्चरों के लिए गरम पानी की चरियों की व्यवस्था को भी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में अवस्थित हैंडपम्पों की सूची उपलब्ध कराते हुए खराब हैंडपम्पों का मरम्मत कार्य शुरू करते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में विद्युत व्यवस्था दुरस्त रखने तथा लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाईट के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत एवं उरेडा को विद्युत व्यवस्था हेतु जिन स्थानों में स्ट्रीट लाईट लगाई जानी हैं उन स्थानों में स्ट्रीट लाईट लगवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केदारनाथ एवं यात्रा मार्ग में आवासीय व्यवस्था हेतु जो भी टैंट लगाए जाने हैं उसके लिए जीएमवीएन को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्ग में संचार व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में खाद्य पदार्थों की रेट सूची अनिवार्य रूप से लगाए जाने के लिए समय से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यात्रा मार्ग में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केदारनाथ धाम में अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था भी समय से करते हुए धाम में भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शटल व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्मिकों की तैनाती समय से करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्ग में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को प्लान तैयार करने को कहा गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, हर्षवर्धनी सुमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एच.सी.एस. मार्तोलिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, जल निगम नवल कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबियत,एंबुलेंस में चिकित्सकों ने किया परीक्षण

Next Post

हैवान बना प्रेमी, की प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या, पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
अपराध

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा!! लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त ने मिलकर की महिला की बेरहमी से हत्या, होटल में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

March 11, 2026
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

March 8, 2026
Next Post
हैवान बना प्रेमी, की प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या, पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार

हैवान बना प्रेमी, की प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या, पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page