• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में करीब 600 करोड़ से हाइड्रो प्रोजेक्ट, होम स्टे, सोलर समेत अन्य सेक्टर में जिले को मिलेगा निवेश

by पहाड़वासी
December 1, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
  रुद्रप्रयाग-राज्य के आर्थिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय मिनी काॅन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत एवं रूद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद में आयोजित इंवेस्टर समिट में डेढ दर्जन उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उनसे उद्यम स्थापित करने में आ रही समस्याओं एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कार्यक्रम की शुरूआत में राज्य सरकार द्वारा इंवेस्टर समिट के लिए तैयार प्रस्तावना के संबंध में जानकारी दे कर की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार सभी जिलों के समावेशी विकास के लिए उद्यमों को बढ़ावा दे रही है। जिले में उद्यम एवं रोजगार सृजन के लिए जो भी कार्य किए जाएंगे, उसमें जिला प्रशासन स्तर से उद्यमियों को पूरा सहयोग किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने बताया कि पर्यटन, कृषि, उद्यान, उरेडा, समेत अन्य विभागों की ओर से करीब 160 करोड़ का निवेश जिले में किया जा रहा है, इससे संबंधित एमओयू भी मौके पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं जिले में एक हाइड्रो प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है, जिसकी लागत 466 करोड़ रुपये है इसका एमओयू शासन स्तर होना है।
केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होने से जनपदों में समावेशी विकास की राह खुलेगी। उन्होंने होटल एवं रिजार्ट उद्योग में निवेश करने जा रहे व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि हमारा जनपद आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है, ऐसे में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन्हें आपदा के मानकों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया जाए। साथ ही आधुनिक तकनीकि का प्रयोग भी किया जाए ताकि आपदा की स्थिति में बचाव के सभी रास्ते खुले हों। उन्होंने जिलाधिकारी को श्री केदारनाथ यात्रा पड़ाव में सभी संभावित स्थानों पर पार्किंग निर्माण करवाने के प्रयास करने को भी कहा।
रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी ने जनपद में निवेश करने जा रहे उद्यमियों का स्वागत एवं बधाई देते हुए कहा कि जनपद के युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में उतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने वाला बनना होगा। विधायक ने सुझाव देते हुए कहा कि जिले में भारी मात्रा में बुरांश की पैदावार होती है, इसके बेहतरीन उत्पाद तैयार कर दुनियाभर में बेचे जा सकते हैं। वहीं स्थानीय उत्पादों में लिंगड़े का उत्पादन बढ़ा कर बेहतर पैकेजिंक के साथ आर्र्गेनिक प्रोडक्ट के तौर पर बड़़े- बड़े रेस्तरां में बेचा जा सकता है।
काॅन्क्लेव में पहुंचे उद्यमियों ने जिलाधिकारी समेत विधायकों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि आज भी सभी विभागों में उद्यम से जुड़ी एनओसी हासिल करने में महीनों का समय बीत जाता है। वहीं होटल व्यवसायियों ने होटल निमार्ण एवं सब्सिडी से जुड़ी योजनाएं एमएसएमई से पयर्टन विभाग में हस्तानांतरित होने के चलते आ रही समस्याएं उठाई। कुछ उद्यमियों ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी बैंकों द्वारा ऋण न लिए जाने एवं सब्सिडी की किस्तें जारी नहीं करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों द्वारा रखी समस्याओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बाचस्पति सेमवाल, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विमल कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन रावत ने किया।

Previous Post

सिलक्यारा सुरंग के भीतर कैसे रहे श्रमिक,EXCLUSIVE वीडियो आया सामने..

Next Post

उत्तराखंड में मौसम का सितम…नीती घाटी में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने  सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
उत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

February 12, 2026
Next Post
उत्तराखंड में मौसम का सितम…नीती घाटी में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान

उत्तराखंड में मौसम का सितम…नीती घाटी में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,872)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (181)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (209)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page