• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम के समीप माणा स्थित भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले

by पहाड़वासी
June 16, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

• माणा गांव में तीन दिवसीय श्री घंटाकर्ण जैठपुजै प्रारंभ।

• तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम‌ शुरू हुए

श्री बदरीनाथ धाम/ माणा: । श्री बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक श्री घंटाकर्ण महावीर माणा घन्याल मंदिर के कपाट 15 जून पूर्वाह्न 11बजे आषाढ माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुल गये है। इसी के साथ ही श्री घंटाकर्ण महावीर की तीन दिवसीय जैठ पुजै भी शुरू हो गयी।

कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: नौ बजे से शुरू हो गयी थी सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा मंदिर के कपाट खुले उसके पश्चात देवी देवताओं श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद पुराने मंदिर से समारोह पूर्वक भगवान श्री घटाकर्ण जी की प्रतिमा को को समारोह पूर्वक माणा गांव स्थित मंदिर में विराजमान किया गया। इसी के साथ बदरीनाथ धाम के समीप स्थित देश के प्रथम गांव माणा स्थिति भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष हेतु खुल गये।

इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा परंपरागत नृत्य का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण पश्चात भंडारा भी आयोजित हुआ।
बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री भगवान घंटाकर्ण मंदिर में दर्शन‌ को पहुंचे।

इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा, घंटाकर्ण जी के पश्वा आशीष कनखोली, मंगलेश्वर पश्वा रघुवीर सिंह , विश्वकर्मा पश्वा दिलबर,पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत,उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल,सरपंच रघुवीर सिंह परमार, मोहन सिंह मोल्फा,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल, पश्वा गण क्रमश कुंदन सिंह टकोला,भगत सिंह टकोला, जगवीर परमार, केसर सिंह रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

आज शाम को भगवान घंटाकर्ण जी की दौड्या पूजा के बाद संध्या भजन शुरू हो गयी है।सोमवार को भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा
मंगलवार 17 जून को जैठ पुजे के समापन अवसर पर ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता साँस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक दरवान नैथवाल के गीतों की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला कार्यक्रम का समापन करेंगे तथा पुरस्कार वितरण करेंगे।

Previous Post

केदारनाथ हादसे में पायलट 4 महीने पहले बने थे दो जुड़वा बच्चों के पिता,पत्नी सेना में है कार्यरत

Next Post

हैलीकॉप्टर दुर्घटना में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के प्रबन्धक एवं एकांटेबल मैनेजर के विरुद्ध हुआ नामजद मुकदमा दर्ज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार
उत्तराखंड

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज
अपराध

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
Next Post
हैलीकॉप्टर दुर्घटना में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के प्रबन्धक एवं एकांटेबल मैनेजर के विरुद्ध हुआ नामजद मुकदमा दर्ज

हैलीकॉप्टर दुर्घटना में आर्यन एवियेशन प्रा.लि. के प्रबन्धक एवं एकांटेबल मैनेजर के विरुद्ध हुआ नामजद मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (180)
  • उत्तराखंड (3,887)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (191)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (816)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (212)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page