• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, स्वास्थ्य सुविधाएं भी पूरी तरह मुस्तैद

by पहाड़वासी
May 9, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और निरंतर निगरानी में यात्रा प्रबंधन ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बीते सात दिनों में ही रिकॉर्ड 1,69,942 श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जो श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को सशक्त किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए शासन और स्वास्थ्य विभाग ने समूचे रुद्रप्रयाग जनपद में व्यापक और सुदृढ़ इंतजाम किए हैं।

यात्रा मार्ग पर 16 चिकित्सा इकाइयां तथा 4 मेडिकल रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जो हर आवश्यक पड़ाव पर तीर्थयात्रियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भी पूरी तरह सक्रिय हैं।

इन चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेब्युलाइज़र, स्ट्रेचर, तथा आपातकालीन प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्रियों की सेवा में 90 डॉक्टर, 240 पैरामेडिकल स्टाफ, और 20 एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए अन्य जनपदों से 18 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है, जो विभिन्न बीमारियों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने में सक्षम हैं।

प्रशासन की इन तैयारियों का परिणाम है कि भारी संख्या में श्रद्धालु बिना किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के यात्रा का आनंद ले पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम चौबीसों घंटे मुस्तैद है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी श्रद्धालु को समय पर इलाज और मदद मिल सके।

चारधाम यात्रा, विशेषकर केदारनाथ यात्रा में सरकार की तत्परता और संवेदनशीलता का यह उत्कृष्ट उदाहरण है, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

Previous Post

खराब मौसम और बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब मार्ग को खोलने में डटे भारतीय सेना के जवान,25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे सिखों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Next Post

यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई बदसलूकी पर रोष,दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबन करने की मांग
उत्तराखंड

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई बदसलूकी पर रोष,दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबन करने की मांग

January 19, 2026
बिग ब्रेकिंग –: स्थगित हो गई नंदा देवी राजजात यात्रा!! अब 2027 में होगी यात्रा!! समिति ने लिया औपचारिक निर्णय।।
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग –: स्थगित हो गई नंदा देवी राजजात यात्रा!! अब 2027 में होगी यात्रा!! समिति ने लिया औपचारिक निर्णय।।

January 19, 2026
शोक की लहर :सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत
उत्तराखंड

शोक की लहर :सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

January 18, 2026
गैरसैंण में नाबालिग से दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती मिली किशोरी
उत्तराखंड

गैरसैंण में नाबालिग से दुष्कर्म, 3 माह की गर्भवती मिली किशोरी

January 17, 2026
Next Post
यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (176)
  • उत्तराखंड (3,847)
  • कुमाऊं (82)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (167)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (803)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (202)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई बदसलूकी पर रोष,दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबन करने की मांग

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई बदसलूकी पर रोष,दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबन करने की मांग

January 19, 2026
बिग ब्रेकिंग –: स्थगित हो गई नंदा देवी राजजात यात्रा!! अब 2027 में होगी यात्रा!! समिति ने लिया औपचारिक निर्णय।।

बिग ब्रेकिंग –: स्थगित हो गई नंदा देवी राजजात यात्रा!! अब 2027 में होगी यात्रा!! समिति ने लिया औपचारिक निर्णय।।

January 19, 2026
शोक की लहर :सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

शोक की लहर :सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

January 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page