• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर में प्रसिद्ध बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का रंगारंग आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

by पहाड़वासी
November 4, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 6 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, गढ़वाल।

पौराणिक एवं प्रसिद्ध बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। आवास विकास मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीनगर का यह मेला उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा, आस्था और लोकसंस्कृति का जीवंत उदाहरण है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, पारंपरिक कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम बन चुका है। कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है। बद्रीनाथ एवं केदारनाथ मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य हों या ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्य सभी योजनाएँ तीव्र गति से प्रगति पर हैं। कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें रोडवेज बस स्टेशन में पार्किंग का निर्माण, अलकनंदा नदी के तट पर गंगा संस्कृति केंद्र की स्थापना तथा श्रीनगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देकर नगर के पार्कों, पार्किंग स्थलों और सड़कों का सुधार कार्य शामिल है। कहा कि बिलकेदार एवं बेलकंडी क्षेत्र में नयी टाउनशिप विकसित करने का कार्य भी प्रगति पर है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीनगर गढ़वाल शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिकता का केंद्र रहा है। बैकुंठ चतुर्दशी मेला यहां की ऐतिहासिक पहचान है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मेले में हर वर्ग की सहभागिता सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाती है। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे पारंपरिक मेलों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिले। कहा कि विकास प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंच रही है, जिससे जनसहभागिता और पारदर्शिता दोनों को बल मिलेगा। सीएम ने श्रीनगर में हो रहे नगर विकास कार्यों की भी सराहना की और कहा कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यटन की दिशा में नगर निगम के प्रयास अनुकरणीय हैं।

महापौर आरती भंडारी ने मेले की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर नगर क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं, जिनमें डंपिंग जोन को वेस्ट टू वंडर पार्क में परिवर्तित करना, पार्किंग व सामुदायिक भवन का निर्माण, स्ट्रीट लाइट व पोलों का सुदृढ़ीकरण प्रमुख हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन सरिता उनियाल व बबीता थपलियाल ने किया। मौके पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, तहसीलदार दीपक भंडारी, सीओ अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी,एसएनए रविराज बंगारी, पार्षद व आदि मौजूद रहे।

बैकुंठ चतुर्दशी मेला आस्था एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम…डीएम

डीएम ने की कमलेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना– जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आमजन को बैकुण्ठ चतुर्दशी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के साथ कमलेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ लोककल्याण और समृद्धि की कामना की।इससे पूर्व डीएम ने मेला स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कर मेले के कार्यक्रमों को शुरू कराया।कहा कि यह ऐतिहासिक मेला समर्पण, आस्था एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कहा कि मेला केवल सांस्कृतिक आयोजन न रहकर सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभिन्न जनपदों से व्यापारी, शिल्पकार एवं स्वयं सहायता समूह इसमें भाग ले रहे हैं। बताया कि मेले में कई नयी गतिविधियाँ जोड़ी गयी हैं, जिनमें बेबी शो, फन गेम्स, पारंपरिक परिधानों की प्रदर्शनी, महिला स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं और विभिन्न विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन शामिल है, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक बना है। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी देने और लाभान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम, विभिन्न सरकारी विभागों और स्थानीय जनता के सहयोग की सराहना की।

सुख-समृद्धि की कामना के लिए उमड़े भक्त

सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को 365 बत्तियों के दान के लिए भक्तों की लम्बी कतार देखने को मिली। भक्त सुबह से ही पूजा-अर्चना और शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में इंतजार करते दिखे। भक्तों की आस्था का सैलाब देर सांय तक जारी रहा। कमलेश्वर मंदिर मार्ग में भक्तों के हर हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Previous Post

माँ गंगा की जयकारों से गूंजा अलकनंदा तट,बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सफल आयोजन के लिए गंगा आरती संपन्न, मेयर आरती भंडारी ने माँ अलकनंदा से मांगा आशीर्वाद

Next Post

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खिर्सू में दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम संपन्न,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बच्चों ने सीखी पक्षियों की पहचान, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार का मिला संदेश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज

February 26, 2026
सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले
उत्तराखंड

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026
धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा
अपराध

धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी श्रीनगर पुलिस ने जेल भेजा

February 24, 2026
Next Post
राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खिर्सू में दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम संपन्न,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बच्चों ने सीखी पक्षियों की पहचान, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार का मिला संदेश

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खिर्सू में दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम संपन्न,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बच्चों ने सीखी पक्षियों की पहचान, पर्यावरण संरक्षण और रोजगार का मिला संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (179)
  • उत्तराखंड (3,884)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (189)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (814)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान,प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज

February 26, 2026
सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

सीएम धामी की मंत्रीमंडल की बैठक में लिये गए अहम फैसले

February 25, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page