• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

by पहाड़वासी
December 31, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल।जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। अभियान में कुल 129 होटल–ढाबों की जांच की गयी, जिसमें घरेलू गैस के दुरुपयोग के 19 मामले सामने आए। विभाग ने मौके पर ही 43 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया।खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पौड़ी नगर क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र बडोला के नेतृत्व में 24 होटल व ढाबों का निरीक्षण किया। यहां नौ घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 20 हजार 700 रुपये का जुर्माना किया गया। दुगड्डा क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कृष्ण बौंठियाल की टीम ने 14 होटलों की जांच की। उफरैंखाल क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक शशिबाला रावत और विशेष राठौड़ के नेतृत्व में 11 होटलों का निरीक्षण किया गया, जहां एक घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग पर 2 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। खोलाचौरी व घुड़दौड़ी क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत की टीम ने 14 होटलों की जांच की।

नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक विजय कैंतुरा के नेतृत्व में 19 होटलों का निरीक्षण किया गया। यहां सात घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 16 हजार 100 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी करण सिंह क्षेत्री की टीम ने 24 होटलों का निरीक्षण कर दो घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 4 हजार 600 रुपये का जुर्माना किया।नीलकंठ व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक ज्योति नेगी और दिव्या मुखिया के नेतृत्व में 23 होटलों की जांच की गयी। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियम विरुद्ध है। आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

Next Post

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक
उत्तराखंड

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था
उत्तराखंड

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

December 29, 2025
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये स्वास्थ्य मंत्री ने ली वर्चुअल बैठक
उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये स्वास्थ्य मंत्री ने ली वर्चुअल बैठक

December 28, 2025
पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा :रैथल–दयारा बुग्याल ट्रेक को लेकर बढ़ा उत्साह, उमड़ रही ट्रेकर्स की भीड़
उत्तराखंड

पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा :रैथल–दयारा बुग्याल ट्रेक को लेकर बढ़ा उत्साह, उमड़ रही ट्रेकर्स की भीड़

December 26, 2025
Next Post
नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (174)
  • उत्तराखंड (3,823)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (162)
  • दुर्घटना (204)
  • देश-विदेश (109)
  • धार्मिक (93)
  • पर्यटन (222)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (800)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (199)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

नववर्ष पर उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक

January 1, 2026
घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर खाद्य आपूर्ति विभाग की सख़्ती,129 होटलों पर छापेमारी19 सिलेंडर पकड़े गए,43 हजार 700 रुपये का लगाया जुर्माना

December 31, 2025
नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

नववर्ष 2026 के स्वागत एवं ‘थर्टी फर्स्ट’ की पूर्व संध्या को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की प्रभावी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था

December 29, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page