• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा एवं श्री बद्रीनाथ यात्रा होगी सुगम, सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य को मिली स्वीकृति

by पहाड़वासी
January 11, 2026
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

95.12 करोड़ रुपये है कुल स्वीकृत लागत

ब्यूरो-जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (पुराना एनएच-58) पर सिरोबगड़ क्षेत्र में भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह कार्य वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत किया जाएगा।स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत सिरोबगड़ में चेनाज 350.767 से 350.938 तक भूस्खलन उपचार कार्य कराया जाएगा, जिसकी कुल स्वीकृत लागत लगभग 95.12 करोड़ रुपये है। इससे पूर्व राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा 96.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे परीक्षण के उपरांत मंत्रालय स्तर पर संशोधित करते हुए स्वीकृति दी गई।

सिरोबगड़ क्षेत्र में लंबे समय से भूस्खलन की समस्या के कारण यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी परीक्षण तथा प्रस्ताव को त्वरित रूप से उच्च स्तर तक भेजने के लिए लगातार प्रयास किए गए।कार्य के अंतर्गत ढीली चट्टानों की स्केलिंग, हाई टेन्साइल केबल नेट, डीटी मेष एवं रॉक एंकर के माध्यम से पहाड़ी ढलानों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे भविष्य में भूस्खलन की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। यह कार्य ईपीसी (EPC) आधार पर संपादित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि सिरोबगड़ ट्रीटमेंट कार्य की स्वीकृति से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित होगा तथा चारधाम यात्रा के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी। जिला प्रशासन जनसुरक्षा एवं जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहा है।

Previous Post

मनरेगा योजना का नाम बदला जाना दुर्भाग्यपूर्ण :कांग्रेस

Next Post

श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार
उत्तराखंड

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज
अपराध

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026
रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में सनसनीखेज मामला, नाबालिग छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म की आशंका

February 27, 2026
Next Post
श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

श्रीनगर के डांग में महिला ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (180)
  • उत्तराखंड (3,887)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (191)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (816)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (212)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

फल, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए वसंतोत्सव 2026 में कपिल शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

March 3, 2026
केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों को लेकर एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा, यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिये विभागों को निर्देश

February 28, 2026
मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

मलेथा में 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

February 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page