• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की वैदिक प्रक्रिया आज नरसिंह मंदिर से शुरू

by पहाड़वासी
May 2, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

आदिगुरु शंकराचार्य जी की डोली एवं पौराणिक गाडू घड़ा कलश यात्रा पहुंची पाण्डुकेश्वर।

ज्योतिर्मठ चमोली

उत्तराखंड के उच्च हिमालई तीन धामों यमुनोत्री,गंगोत्री,और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम के श्री कपाट खुलने से पहले होने वाली वैदिक परंपरा का भी आज से शुभारंभ हो चला है।

श्री नृसिंह मंदिर स्थित महा लक्ष्मी मंदिर में वैदिक पंचांग पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी,श्री विष्णु वाहन गरुड़ जी,सहित सभी देव डोलियां बद्रीनाथ धाम को रवाना हो गई है, दरअसल श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी बन्दे रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में ज्योतिर्मठ के नरसिंह मंदिर से सेना के मधुर बैंड की धुनों के बीच “बोल बदरी विशाल भगवान की जय ” के जयकारे के साथ योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंच गई हैं। यहां देव डोलियों का पांडुकेश्वर में आज रात्रि प्रवास होगा।

श्री बद्रीनाथ धाम के ग्रीष्मकाल के लिए कपाट खुलने की प्रक्रिया का विधिवत शुभारम्भ हो गया है। इसी क्रम में आदिगुरु शंकराचार्य जी की डोली और पौराणिक महत्व की गाडू घड़ा कलश यात्रा आज पूर्ण विधि-विधान और भव्यता के साथ योग ध्यान बद्री, पाण्डुकेश्वर पहुँच गई है।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के उपरांत आदिगुरु शंकराचार्य जी की डोली जोशीमठ में प्रवास करती है। आज 02 मई को जोशीमठ से आदिगुरु शंकराचार्य जी की डोली ने पारंपरिक गाडू घड़ा कलश यात्रा के साथ भव्य रूप से प्रस्थान किया। पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह यात्रा पाण्डुकेश्वर स्थित योग ध्यान बद्री मंदिर पहुँची।

✅क्या है गाडू घड़ा कलश यात्रा का महत्व⤵️

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद भगवान बद्रीविशाल के महाभिषेक के लिए तिल के तेल का प्रयोग करने की पुरातन परंपरा है। इस पवित्र तेल को टिहरी राजदरबार में सुहागिन महिलाओं द्वारा विशेष पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पिरोया जाता है। इस तैयार तेल को डिम्मर गाँव के डिमरी आचार्यों द्वारा लाए गए एक विशेष कलश में भरा जाता है। इसी कलश को ‘गाडू घड़ा’ कहा जाता है। इस गाडू घड़े को बद्रीनाथ धाम तक पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया को गाडू घड़ा कलश यात्रा के नाम से जाना जाता है, जो कपाट खुलने की प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पावन चरण है।

आदिगुरु शंकराचार्य जी की डोली भी जोशीमठ से इसी गाडू घड़ा कलश यात्रा के साथ पाण्डुकेश्वर तक पहुँचती है। पाण्डुकेश्वर स्थित योग ध्यान बद्री मंदिर शीतकाल के दौरान भगवान उद्धव जी एवं भगवान कुबेर जी का शीतकालीन प्रवास स्थल है। अब पाण्डुकेश्वर पहुँचने के बाद, भगवान उद्धव जी एवं भगवान कुबेर जी की डोलियाँ भी आदिगुरु शंकराचार्य जी की डोली और गाडू घड़ा कलश यात्रा के साथ श्री बद्रीनाथ धाम की ओर आगे की यात्रा करेंगी। यह यात्रा बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के उत्सव का मार्ग प्रशस्त करती है, जिसकी प्रतीक्षा देशभर के श्रद्धालु कर रहे हैं।

Previous Post

विधि- विधान से तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुले

Next Post

टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप
उत्तराखंड

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल
उत्तराखंड

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण
उत्तराखंड

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

March 30, 2026
Next Post
टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत

टोकन व्यवस्था से होंगे बाबा केदार के दर्शन, भक्तों को मिलेगी सहूलियत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,923)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (206)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

पौड़ी का जिला पुस्तकालय बना आकर्षक एवं आधुनिक अध्ययन केंद्र, पहाड़ी शैली में मिला नया स्वरूप

April 3, 2026
टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

टिहरी में आदमखोर भालू का हमला, ग्राम प्रधान और फारेस्टर समेत तीन लोग घायल

April 2, 2026
एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

एसएसबी शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, वापसी पर हुआ भव्य स्वागत, जीते दो स्वर्ण

April 1, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page