• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मूल निवास स्वाभिमान महारैली में जुटेगे हजारों लोग

by पहाड़वासी
December 22, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून–
भू कानून और मूल निवास समन्वय समिति समिति ने कहा कि जब तक सरकार इस मांग को पूरा नहीं करती है । तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने बताया कि दो दर्जन से अधिक सामाजिक, धार्मिक संगठन 24 तारीख को आयोजित होने वाली रैली में शामिल होंगे। समिति ने सरकार की ओर से उप समिति बनाए जाने पर कहा कि राज्य सरकार समिति समिति का खेल-खेलकर भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है।

शहीद स्मारक में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि सरकार ने मूल निवास को लेकर एक कमेटी का गठन किया है। इससे पहले भी कमेटी गठित की गई थी। लेकिन इस कमेटी की रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है। कहा सरकार मूल निवास को लेकर कमेटी बनाकर मामले को उलझाना चाहती है। जनता सरकार के बहकावे में नहीं आएगी।

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संघर्ष समिति के कोर मेम्बर लुशुन टोडरिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अपनी अस्मिता और अधिकारों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हो चुकी है। कहा मूल निवास कानून की कट ऑफ डेट की तारीख 26 जनवरी 1950 घोषित होनी चाहिए। गैर कृषक द्वारा कृषि भूमि खरीदने पर रोक लगनी चाहिए।

राज्य आंदोलनकारी मोहन सिंह रावत एवं वन यूके टीम से अजय बिष्ट ने कहा कि राज्य गठन के बाद से वर्तमान तिथि तक सरकार द्वारा विभिन्न व्यक्तियों, संस्थानों, कंपनियों आदि को दान तथा लीज पर दी गई भूमि का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए।

राज्य आंदोलनकारी क्रांति कुकरेती ने कहा कि मूल निवास को लेकर सरकार का शासनादेश पूरी तरह से जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला है। मूलनिवास स्वाभिमान रैली को लेकर जिस तरह का उत्साह पूरे उत्तराखंड में दिख रहा है, उससे लोगों का ध्यान बंटाने के लिए सरकार ने यह दिखावा किया है। सरकार पहले ये तो बताए कि मूल निवास की सीमा वह किस तिथि को मानती है ।

Previous Post

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद, सीएम ने जताया दुःख

Next Post

तीर्थपुरोहित महापंचायत का भू-कानून रैली को समर्थन, केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत पर भी विवाद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

March 30, 2026
अजब गजब :प्यार में अंधी हुई लड़की, अपनी उम्र से दोगुने टेलर के प्यार के चक्कर में मां पर मार दिया थप्पड़
उत्तराखंड

अजब गजब :प्यार में अंधी हुई लड़की, अपनी उम्र से दोगुने टेलर के प्यार के चक्कर में मां पर मार दिया थप्पड़

March 29, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

March 28, 2026
बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर कुमाऊं से,सड़क पर पलटी बस,ओवरटेक बताया जा रहा कारण

March 27, 2026
Next Post
तीर्थपुरोहित महापंचायत का भू-कानून रैली को समर्थन, केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत पर भी विवाद

तीर्थपुरोहित महापंचायत का भू-कानून रैली को समर्थन, केदारनाथ गर्भगृह में सोने की परत पर भी विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,920)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (204)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (98)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (824)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 9 भरे सिलेंडर वाहन में मिले

March 30, 2026
अजब गजब :प्यार में अंधी हुई लड़की, अपनी उम्र से दोगुने टेलर के प्यार के चक्कर में मां पर मार दिया थप्पड़

अजब गजब :प्यार में अंधी हुई लड़की, अपनी उम्र से दोगुने टेलर के प्यार के चक्कर में मां पर मार दिया थप्पड़

March 29, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

केदारनाथ यात्रा 2026: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

March 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page