• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड को आपदा से निपटने के लिए 1400 करोड़ का तोहफा, केंद्र सरकार ने विश्व बैंक से दिलाई मंजूरी

by पहाड़वासी
October 31, 2022
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


देहरादून-आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील उत्तराखंड में अब विकट परिस्थिति से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम होंगे। भारत सरकार ने वर्ल्ड बैंक (World bank) से 1400 करोड़ के प्रोजेक्ट में मंजूरी दिलाकर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है। आपदा प्रबंधन के इस प्रोजेक्ट को सरकार ने सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के हर जिले के आपदा कंट्रोल रूम को अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर में नए फायर स्टेशन, फारेस्ट फायर कंट्रोल रूम निर्माण तमाम कार्य किए जाएंगे।
भूस्खलन और बादल फटना आम
आपदा की दृष्टि से प्रदेश बेहद ही संवेदनशील है। प्रदेश में भूस्खलन और अतिवृष्टि से बादल फटने जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। समय समय पर घटित आपदा से जान माल का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं इससे निपटने के इंतजाम भी कम पड़ जाते है। मगर अब प्रदेश में आपदा से निपटने को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संसाधन मौजूद होंगे।

जल्द ही मिलेगा लिखित आदेश
आपदा प्रबंधन सचिव डॉ रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश को आपदा प्रोजेक्ट के तहत बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए वर्ल्ड बैंक से 1400 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत करवाया है। जिसके लिए सरकार ने सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है। कुछ ही दिनों में केंद्र सरकार से लिखित आदेश भी प्राप्त हो जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत रखे गए प्रस्तावों के टेंडर और अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद बजट भी मिल जाएगा।

वनाग्नि से निपटने को बनेंगे फायर कंट्रोल रूम
प्रदेश में वनाग्नि आपदा की दृष्टि से बेहद विनाशकारी है। फरवरी से जून तक का फायर सीजन बेहद ही चुनौतीपूर्ण रहता है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ प्रदेश में चीड़ के वन सुलगने लगते है। वनों की आग कई बार आबादी क्षेत्रो तक भी पहुंच जाती है। जिससे करोड़ों की वन संपदा के साथ ही कई बार जनहानि भी हो जाती है। मगर विस्तृत क्षेत्र होने के कारण वन विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित होते है। डॉ सिन्हा ने बताया कि वनाग्नि से निपटने के लिए भी आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फायर कंट्रोल रूम और चौकियों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इन केंद्रों के संचार व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।
बनेंगे पुल, स्लाइडिंग जोन का होगा ट्रीटमेंट
प्रदेश में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन बेहद गंभीर समस्या है। प्रदेश में कई भूस्खलन क्षेत्र खतरे की ओर इशारा कर रहे है। डॉ सिन्हा ने बताया कि प्रोजेक्ट में नए पुलों के निर्माण को भी शामिल किया गया है। साथ ही प्रदेश में अतिसंवेदनशील 20 भूस्खलन क्षेत्रो को चिन्हित किया गया है। बजट मिलने के बाद नई पुलों के निर्माण के साथ ही स्लाइडिंग जोन का स्थायी ट्रीटमेंट किया जाएगा।

प्रदेश में खुलेंगे 30 फायर स्टेशन
डॉ सिन्हा ने बताया कि आबादी में बढ़ोतरी के साथ फायर स्टेशनों के विस्तार की जरूरत महसूस होने लगी है। प्रोजेक्ट में फायर स्टेशनों के विस्तार को भी शामिल किया गया है। जिसके तहत प्रदेश में करीब 30 नए फायर स्टेशन अथवा छोटी यूनिट खोली जाएगी। साथ ही सभी फायर स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

अंतराष्ट्रीय मानकों पर भी खरे उतरेंगे आपदा प्रबंधन के इंतजाम
डॉ सिन्हा ने बताया कि 1400 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के हर जिले में स्थित आपदा कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक किया जाएगा। जिलों में उपयोगी उपकरणों के साथ ही कंट्रोल रूम के सिस्टम को अपग्रेट किया जाएगा। आपदा से निपटने को अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रयोग में लायी जा रही तकनीक को ग्रहण कर सुविधा को और बेहतर किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने वर्ल्ड बैंक से प्रदेश के लिए 1400 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है। जिसकी मौखिक मंजूरी सरकार की ओर से जताई गई है। हालांकि अभी सरकार के लिखित आर्डर का इंतजार है। आज प्रोजेक्ट प्रदेश में आपदा से निपटने को सुविधाओ को विकसित किये जाने के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Previous Post

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, टूरिस्टों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड

Next Post

बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित करें सरकार – नेगी ,भाजपा के भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने में नहीं छोड़ेगी कांग्रेस कोई कोर कसर

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बी० एड० की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने पर रूद्रप्रयाग के एक और फर्जी शिक्षक को 05 वर्ष का कठोर कारावास की सजा
उत्तराखंड

बी० एड० की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने पर रूद्रप्रयाग के एक और फर्जी शिक्षक को 05 वर्ष का कठोर कारावास की सजा

July 15, 2025
युवक के प्यार में कनाडा से रामनगर पहुंची इंजीनियरिंग की छात्रा, 12वीं पास प्रेमी से रचाई शादी
उत्तराखंड

युवक के प्यार में कनाडा से रामनगर पहुंची इंजीनियरिंग की छात्रा, 12वीं पास प्रेमी से रचाई शादी

July 15, 2025
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल,आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, 18 जून को होगा आरक्षण का अंतिम प्रकाशन
उत्तराखंड

पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने कहा हमने चुनाव पर रोक नहीं लगाई, 6 जुलाई के सर्कुलर पर लगाई रोक

July 14, 2025
उत्तराखंड की इस घाटी में दर्शन दे रहे हैं बाबा बर्फानी, देखिये वीडियो
उत्तराखंड

उत्तराखंड की इस घाटी में दर्शन दे रहे हैं बाबा बर्फानी, देखिये वीडियो

July 12, 2025
Next Post
बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित करें सरकार – नेगी ,भाजपा के भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने में नहीं छोड़ेगी कांग्रेस कोई कोर कसर

बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित करें सरकार - नेगी ,भाजपा के भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने में नहीं छोड़ेगी कांग्रेस कोई कोर कसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (172)
  • उत्तराखंड (3,620)
  • कुमाऊं (81)
  • खेल (44)
  • गढ़वाल (146)
  • दुर्घटना (203)
  • देश-विदेश (108)
  • धार्मिक (91)
  • पर्यटन (220)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (98)
  • रुद्रप्रयाग (789)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (195)
  • स्वास्थ्य (72)

Recent.

बी० एड० की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने पर रूद्रप्रयाग के एक और फर्जी शिक्षक को 05 वर्ष का कठोर कारावास की सजा

बी० एड० की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने पर रूद्रप्रयाग के एक और फर्जी शिक्षक को 05 वर्ष का कठोर कारावास की सजा

July 15, 2025
युवक के प्यार में कनाडा से रामनगर पहुंची इंजीनियरिंग की छात्रा, 12वीं पास प्रेमी से रचाई शादी

युवक के प्यार में कनाडा से रामनगर पहुंची इंजीनियरिंग की छात्रा, 12वीं पास प्रेमी से रचाई शादी

July 15, 2025
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल,आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी, 18 जून को होगा आरक्षण का अंतिम प्रकाशन

पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने कहा हमने चुनाव पर रोक नहीं लगाई, 6 जुलाई के सर्कुलर पर लगाई रोक

July 14, 2025

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page