• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

मलबा और बोल्डर गिरने से चीन सीमा समेत 15 सड़कें बंद, तीनों घाटियों में आवागमन ठप

by पहाड़वासी
September 11, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पिथौरागढ़-सीमांत जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धारचूला के कूलागाड़ में मलबा और बोल्डर गिरने से तीनों घाटियों में आवागमन ठप हो गया है। लगातार बारिश से सड़क खोलने में बाधा आ रही है। पिथौरागढ़-घाट एनएच में मीना बाजार के पास सुबह मलबा आने से कई यात्री वाहन फंसे रहे। बारिश की वजह से मलबा-बोल्डर गिरने से जिले भर में 15 सड़कें बंद चल रही हैं।पिथौरागढ़ में शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश का क्रम रविवार को भी जारी रहा। इस मानसून सीजन में पिछले 24 घंटे में पिथौरागढ़ तहसील में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। बारिश ने रविवार को होने वाले कई कार्यक्रमों में बाधा पहुंचाई। लोग घरों में ही कैद होने को विवश हो गए। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच सुबह घाट के पास मलबा, पत्थर गिरने से बंद रहा। जेसीबी से सुबह सात बजे मलबा हटाया गया। इसके बाद फिर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गए। दूसरी बार बंद सड़क को सुबह नौ बजे खोला गया।मैदानी क्षेत्रों से पिथौरागढ़ की ओर आने वाले वाहनों के साथ ही टनकपुर और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन फंसे रहे। ऊपरी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते दिन भर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। इसके चलते यात्रियों सहित अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धारचूला में शनिवार की रात से ही बारिश जारी है। टनकपुर-तवाघाट एनएच कूलागाड़ में बोल्डर, मलबा आने से बंद हो गया है।
चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क पांगला से बुदि तक तीन-चार जगह पर बंद हुई है। सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। ग्रामीण पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। आदि कैलाश और पंचाचूली जाने वाले पर्यटक धारचूला में ही रुके हुए हैं। एनएचपीसी कर्मी नवीन जोशी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कार्यदायी संस्था को सड़क खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण दुकानें बंद रहती हैं लेकिन बारिश के कारण होटल, रेस्टोरेंट, फल-सब्जी की दुकानों से लेकर चाय के खोमचों पर भी सन्नाटा छाया रहा।

Previous Post

उत्तराखंड के 117 मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी संस्कृत,लागू होगा एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम

Next Post

आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट,मानसून देरी से होगा विदा.

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
उत्तराखंड

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
Next Post
आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट,मानसून देरी से होगा विदा.

आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट,मानसून देरी से होगा विदा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,898)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

March 15, 2026
उत्तराखंड में मौसम की मार,आज भी कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

March 15, 2026
बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page