• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

by पहाड़वासी
March 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं. वहीं आकाशीय बिजली चमकने और 3500 से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है. वहीं पर्वतीय जिलों में 3500 से अधिक ऊंचाई वाले स्थालों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है. राज्य के मैदानी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ होने का अंदेशा जताया गया है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने बारिश गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना जताई है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जनपदों में भी गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जता है. इन जिलों में ओलावृष्टि, झक्कड़ (तेज हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटा तक) चलने का अंदेशा जताया गया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है. बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है. ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C तथा 17°C के लगभग रहने के आसार हैं.पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक से लेकर अत्यंत अधिक रहा. अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में 3-5 ᵒC तक रहने का अंदेशा जताया गया है.

Previous Post

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

Next Post

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा
अपराध

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
उत्तराखंड

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026
दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित
उत्तराखंड

दर्शन सिंह भंडारी का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन,कीर्तिनगर डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी भंडारी ने सम्मान सीआईएसएफ के साथियों और राष्ट्रसेवा में जुटे जवानों को किया समर्पित

August 16, 2026
Next Post
नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी माइक्रोबस, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,230)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (357)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव  , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण की उत्सव विग्रह डोली मां नंदा से भेंट करने पहुंची बामणी गांव , श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

August 17, 2026
रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की  मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

रूद्रप्रयाग जिले में 14 साल की मासूम ने दी ऐसी खबर कि दो गाँवों में पसर गया मातम, ननिहाल में कक्षा नौ में पढ़ रही थी छात्रा

August 17, 2026
ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

ट्रेन हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, नारायणबगड़ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

August 17, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page