• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

by पहाड़वासी
August 24, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। बीते दिवस श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामदगी के मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए 24 घंटे के भीतर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी के साथ ही एंबुलेंस चालक के सहयोगी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपी एंबुलेंस की आड़ में गांजे की तस्करी कर उसे श्रीनगर में महंगे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाने की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि बीते रविवार को श्रीनगर पुलिस ने आवास विकास ग्राउंड के समीप वाहनों की चेकिंग में ईको एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान एंबुलेंस में रखे नौ कट्टों से 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके से एंबुलेंस चालक रविन्द्र सिंह निवासी कीर्तिनगर को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एंबुलेंस को सीज कर दिया था।

पूछताछ में खुले तस्करी नेटवर्क के तार

श्रीनगर। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित कर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य संकलन शुरू किया गया।पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली कि एंबुलेंस चालक रविन्द्र सिंह और रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू ने रुद्रप्रयाग निवासी विनोद रावत से थोक मात्रा में गांजा खरीदा था। दोनों की योजना गांजे को श्रीनगर में अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाने की थी। पुलिस टीम ने सूचना और साक्ष्यों के आधार पर विनोद रावत को रुद्रप्रयाग तथा रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। पूछताछ में रविन्द्र कठैत ने पुलिस को बताया कि वह एंबुलेंस चालक रविन्द्र सिंह के साथ मिलकर विनोद रावत से थोक मात्रा में गांजा खरीदता था। इसके बाद गांजे को श्रीनगर में अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। आरोपियों ने तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगता था कि एंबुलेंस पर सामान्य वाहनों की अपेक्षा कम संदेह किया जाता है और मानवीय संवेदनाओं के कारण ऐसे वाहनों की जांच भी कम होती है। पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों की यह योजना धरी रह गई और 90 किलो गांजा बरामद होने के बाद पूछताछ के आधार पर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दो अन्य आरोपियों तक पुलिस पहुंचने में सफल रही। पुलिस टीम में टीम में पंकज तिवाड़ी, राजेश असवाल, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, जय प्रकाश खत्री और दिनेश नेगी शामिल रहे।

Previous Post

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026
एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल
उत्तराखंड

एंबुलेंस में 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार,45 लाख रुपये कीमत की गांजे की खेप पकड़ी,रुद्रप्रयाग से श्रीनगर लाया जा रहा था माल

August 23, 2026
19बूथों की महिलाओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को किया साकार
उत्तराखंड

19बूथों की महिलाओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को किया साकार

August 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,250)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (359)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

90 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा,श्रीनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तारएंबुलेंस चालक से पूछताछ के बाद रुद्रप्रयाग और श्रीनगर से दबोचे गए सप्लायर व सह आरोपी

August 24, 2026
जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने लिंगदोह की सिफारिशों के तहत तय समय पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएम पौड़ी और एसडीएम श्रीनगर को सौंपा ज्ञापन

August 24, 2026
150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

150.43 लाख की लागत से खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के दूसरे चरण का विधायक विनोद कण्डारी ने किया शिलान्यास

August 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page