• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

पर्यावरण का सरंक्षण व संवर्द्धन हम सभी की जिम्मेदारी:डॉ धन सिंह रावत

by पहाड़वासी
July 18, 2023
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग-प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृति शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे। जनपद आगमन पर शिक्षा मंत्री का मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में आंवले के पौध का रोपण किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं को भी पर्यावरण के संरक्षण एवं
संवर्द्धन के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि प्राकृतिक जल स्रोतों एवं जल धाराओं के संरक्षण के लिए जो भी वृक्ष लगाए जा रहे हैं उनकी भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी को लेनी जरूरी है जिससे कि हम अपनी धरा को हरा-भरा कर पर्यावरण को संरक्षित कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए बच्चों के लिए पाठ्यक्रम में लाया जा रहा है। साथ ही सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से एक वृक्ष अवश्य लगाएं तथा सभी शिक्षकों व स्टाफ अनिवार्य रूप से एक वृक्ष लगाते हुए उसका संरक्षण एवं संवर्द्धन अवश्य करें।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है तथा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए आठ हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 2500 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। साथ ही 4500 शिक्षकों का स्थानातंरण किया गया है तथा उनके द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर शिक्षकों का स्थानातंरित किया गया है। उन्होंने कहा कि मानव संपदा पोर्टल बनाया जा रहा है जिसमें शिक्षक अपने अवकाश सुविधा, चरित्र प्रविष्टि, पदोन्नति आदि के लिए अब पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत एवं समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। इस अवसर पर मंत्री द्वारा विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों एवं रिक्त पदों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा छात्राओं से भी उन्हें उपलब्ध कराई जा रही किताबों, ड्रेस, बस्ता, जूते आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य ममता रावत ने अवगत कराया कि विद्यालय में वर्तमान समय में प्रवक्ता के तीन पद रिक्त हैं। छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें किताबें, ड्रेस, बस्ता, जूते आदि उपलब्ध कराए गए है। साथ ही मिडडे मील भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, भूपेंद्र भंडारी, पूर्व सभासद अजय सेमवाल, प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, शिक्षा अधिकारी (बेसिक) जितेंद्र सक्सेना, शिक्षक अंजू बिष्ट, सुषमा चौधरी, गार्गी नैनवाल सहित अन्य शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

भारी बारिश में मलबे की चपेट में आये 02 युवकों के लिए देवदूत बनी पुलिस

Next Post

सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम,अधिकारियों को दिए निर्देश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका
उत्तराखंड

अब अपने पैरों पर खड़ी हों महिलाएं, सरकार देगी आर्थिक सहयोग!!मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 14 अगस्त तक करें आवेदन, स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका

July 4, 2026
गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड

गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

July 3, 2026
रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय नाबालिग की जबरन सगाई का मामला, टीम की कार्रवाई के बाद परिजनों ने दिया लिखित आश्वासन

June 30, 2026
Next Post
सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम,अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम,अधिकारियों को दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,123)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (330)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (110)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

श्रीनगर व्यापार सभा कोषाध्यक्ष एवं महासचिव जल्द लेंगे शपथ, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद समाप्त

July 11, 2026
दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

दीवार गिरने से नारायणबगड़ अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी की मौत

July 11, 2026
चढ़ावा चोरी विवाद पर बीकेटीसी का बड़ा पलटवार, विजय कप्रवाण का दो टूक संदेश— दोषियों पर कार्रवाई तय, लेकिन सनातन को बदनाम करने की साजिश भी नहीं होगी बर्दाश्त,वीआईपी व्यवस्था पर भी दिया जवाब, बोले— श्रद्धालुओं को मिली राहत, ‘लूट’ की शिकायतों पर लगाया विराम, एक सदस्य ने टीए-डीए छोड़ भगवान बद्री-केदार को दिए 1.01 करोड़ रुपये

July 10, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page