• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

Big breaking :- भारतीय सेना का जवान कई दिनों से लापता, परिजनों ने छोड़ा अन्न

by पहाड़वासी
July 30, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-भारतीय सेना के जवान के लापता होने के पीछे साजिश तो नहीं! मां-बहन ने 24 जुलाई से छोड़ा अन्नछोटी-छोटी घटनाओं के खुलासे पर अपनी पीठ थपथपाने वाली ऊधमसिंह नगर पुलिस और हरियाणा की अंबाला पुलिस ने लापता जवान को खोजने में जब कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई तो परिजनों ने खुद ही उसे खोजने का बीड़ा उठा लिया है।अंतिम लोकेशन के आधार पर अब परिजन जवान को अंबाला में खोज रहे हैं।जवान की मां और बहन रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। कह रही हैं कि जब तक रंजीत नहीं आएगा, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी। परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी जवान को खोजने में मदद की गुहार लगाई है। भारतीय सेना का जवान रंजीत सिंह (23 वर्ष) पुत्र अवतार सिंह निवासी तोता बेरिया 22 जुलाई से लापता है।ऊधमसिंह नगर और अंबाला पुलिस एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में जवान के परिजन हताश हैं। अब उन्होंने खुद ही जवान को ढूंढने की ठान ली है। परिजन अंबाला को रवाना हो गए हैं। उन्होंने अंबाला के रेलवे और बस स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक जगहों पर रंजीत की फोटो दिखाकर उसे खोजना शुरू कर दिया है।जवान को खोजने गए उसके मामा चरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनको अंतिम लोकेशन अंबाला का रेलवे स्टेशन बताई है। उसी आधार पर हम चार लोग पिछले 24 घंटे से लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन अभी तक रंजीत का कुछ पता नहीं चला है। बताया कि पंजाब पुलिस उन्हें कोई सहयोग नहीं कर रही है।उन्होंने बताया कि वह भूखे-प्यासे बस अपने भांजे को ढूंढ़ने में लगे हैं, क्योंकि वह अपनी बहन का दर्द नहीं देख पा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले का संज्ञान लेकर मदद करने की गुहार लगाई है।मां और बहन ने 24 जुलाई से छोड़ रखा है खाना जवान रंजीत सिंह के लापता होने की खबर सुन उसकी मां परमजीत कौर और बहन सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। 24 जुलाई से दोनों ने खाना नहीं खाया है। मां रोते हुए बताया कि हर बार की तरह जब भी रंजीत छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी पर जाता था तो सीने से लगकर बस यही कहता था कि मां अपना और बहन का ख्याल रखना।लेकिन वो खुद किस हाल में होगा, यह कौन बताएगा।बहन सुनीता ने कहा कि उसका भाई देश के लिए जान देने की बातें करता है, लेकिन आज जब उसको जरूरत है तो पुलिस और सभी लोग चुप हैं। कहा कि यदि किसी नेता या मंत्री का बेटा लापता हुआ होता तो देशभर की पुलिस उसको खोजने में जुट जाती।
लापता होने के पीछे साजिश तो नहीं! लापता रंजीत भारतीय सेना की 8 सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट का सदस्य है। यह रेजिमेंट अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है। ऐसे में रंजीत के लापता होने के पीछे कोई गहरी साजिश भी हो सकती है। रंजीत की भारतीय सेना में जान बसती है। ऐसे में वह अपनी सेना को छोड़कर खुद कहीं लापता नहीं हो सकता। परिजन इस आशंका से भी चिंतित हैं कि उसके साथ कुछ गलत न हो गया हो।
वहीं सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने कहा इन्हीं सबको लेकर परिजन पुलिस से उसको खोजने की लगातार मांग कर रहे हैं।जवान के लापता होने की गुमशुदगी केलाखेड़ा थाने में दर्ज कर ली गई है। परिजनों को भरोसा दिलाया गया है कि जवान को जल्द ढूंढ लिया जायेगा। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Previous Post

यहां रोड पर ही पलटा पिकअप वाहन,सेब लेकर जा रहा था सहारनपुर

Next Post

एक पहाड़ी ऐसा भी!!CHINA में 8 रेस्टोरेंट का मालिक,35से अधिक फिल्मों में कर चुका काम..

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
Next Post
एक पहाड़ी ऐसा भी!!CHINA में 8 रेस्टोरेंट का मालिक,35से अधिक फिल्मों में कर चुका काम..

एक पहाड़ी ऐसा भी!!CHINA में 8 रेस्टोरेंट का मालिक,35से अधिक फिल्मों में कर चुका काम..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page