• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

2030 तक 20 लाख लोगों को रोजगार, यहां पढ़ें प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति की पूरी जानकारी

by पहाड़वासी
September 13, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

देहरादून-प्रदेश सरकार 2030 तक सेवा क्षेत्र में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करके 20 लाख स्थानीय लोगों को रोजगार देगी। इस लक्ष्य के साधने के लिए मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी गई।नीति में निवेशकों के लिए प्रति प्रोजेक्ट 25 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी और भूमि आवंटन का प्रावधान किया गया है। लेकिन दोनों में से निवेशक को एक रियायत मिलेगी। इससे 10 लाख श्रमिकों का कौशल विकास भी होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कुल छह प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, सेवा क्षेत्र नीति में स्वास्थ्य, आतिथ्य ( होटल और कन्वेंशन), वेलनेस और पारंपरिक चिकित्सा ( वेलनेस सेंटर, आयुर्वेद, वेलनेस रिजार्ट योगा सेंटर), शिक्षा ( कॉलेज, विवि और विद्यालय स्कूल), फिल्म व मीडिया ( फिल्म सिटी), खेल व आईटी और आईटीईएस तथा डेटा सेंटर के क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें सरकार नीति के तहत निवेशकों को निवेश के लिए आकर्षित करेगी। पूंजीगत सब्सिडी के लाभ के लिए न्यूनतम पूंजी निवेश जरूरी होगा।
सेवा क्षेत्र नीति से पहाड़ में बड़ी कंपनियां आएंगी
सेवा क्षेत्र नीति से आने वाले दिनों में पहाड़ में बड़ी हॉस्पिटल चेन, स्कूल चेन, विवि, कॉलेज, वेलनेस रिजॉर्ट खुलेंगे। जिससे एक ओर जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो दूसरी ओर पहाड़ के युवाओं के लिए रोजगार की नई राह खुलेगी।
विश्वस्तरीय स्कीइंग सेंटर के लिए औली विकास प्राधिकरण
स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में विश्वस्तरीय स्कीइंग सेंटर बनेगा। इसका मास्टर प्लान लागू करने के लिए पर्यटन विभाग के तहत औली विकास प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी।
बदरीनाथ में कलाकृतियां व मूर्तियां लगेंगी
बदरीनाथ धाम में दीवारों और मार्गों पर इतिहास और पौराणिक गाथाओं पर आधारित विशेष प्रकृति की कलाकृतियां व मूर्तियां लगेंगी। यह काम बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान बनाने वाली मैसर्स आईएनआई डिजाइन स्टूडियो प्रा.लि. को दिया गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी।
अपर निजी सचिव भर्ती के चार अभ्यर्थियों को राहत
शैक्षिक अर्हता के पेच की वजह से अपर निजी सचिव भर्ती 2017 के चयन से बाहर हुए चार अभ्यर्थियों शिवानी धस्माना, दीपक डिमरी, राशिद व महेश प्रसाद को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने भर्ती में शामिल करने का निर्णय लिया है। इनका पाठ्यक्रम 75 फीसदी समतुल्य होने के कारण चयन योग्य माना गया।
पीक आवर्स में नहीं होगी बिजली की कमी
पीक आवर्स में बिजली की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने प्रदेश की पहली पंप स्टोरेज नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य पंप भंडारण परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में इस क्षेत्र की चिन्हित क्षमता का दोहन करना, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का प्रबंधन व सदुपयोग कर ग्रिड स्थिरता प्रदान करना है।
गैस आधारित प्लांट को राहत, सीएनजी गैस पर वैट नहीं
प्रदेश में गैस आधारित प्लांट को कैबिनेट ने बड़ी राहत दी है। ऐसे संयंत्र के देश से सीएनजी गैस पर वसूले जा रहे 20 मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं वसूला जाएगा। बाहरी देशों से प्राप्त की जा रही तरल गैस पर पहले से वैट लागू नहीं है। इससे ऊधमसिंह नगर में गैस आधारित प्लांट संचालित हो सकेगा और प्रदेश में बिजली आपूर्ति की कमी को दूर किया जा सकेगा।

Previous Post

उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान ने देश में बढ़ाया देवभूमि का मान,प्रगतिशील किसानी के लिए मिला राष्ट्रपति सम्मान

Next Post

अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग सख्त, चेकिंग अभियान के तहत तीन लोगों के कब्जे से बरामद की शराब,मुकदमा दर्ज!!

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान
उत्तराखंड

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर
उत्तराखंड

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026
पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप
उत्तराखंड

पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पेयजल और सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी,पाव अकरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

February 15, 2026
Next Post
अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग सख्त, चेकिंग अभियान के तहत तीन लोगों के कब्जे से बरामद की शराब,मुकदमा दर्ज!!

अवैध शराब की बिक्री पर आबकारी विभाग सख्त, चेकिंग अभियान के तहत तीन लोगों के कब्जे से बरामद की शराब,मुकदमा दर्ज!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (177)
  • उत्तराखंड (3,873)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (182)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (812)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (210)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 102 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 39,100 रुपये का चालान

February 17, 2026
शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट दिल्ली एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने की पहल,राइंका देलचौरी के छात्र-छात्राओं को दिए कम्प्यूटर

February 16, 2026
बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

बड़ी खबर : नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत में मची अफरातफरी

February 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page