ब्यूरो-मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक में होटल रिंक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी है। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन होटल के नीचे सड़क पर खड़े तीन वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।वहीं होटल में निर्माण कार्य चल रहा था।







