• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्रशासन से बातचीत के बाद तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन समाप्त

by पहाड़वासी
September 20, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग– भू स्वामित्व सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर केदारनाथ धाम में चल रहा तीर्थपुरोहितों का आमरण अनशन प्रशासन से वार्ता के बाद स्थगित हो गया। बुधवार को प्रशासन की टीम ने एक घंटे तक वार्ता के बाद लखित भरोसा दिया कि, 15 अक्तूबर तक तीर्थपुरोहितों को भवन एवं भू-स्वामित्व दे दिया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद तीर्थपुरोहितों ने आंदोलन खत्म किया। जबकि तीर्थपुरोहितों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि 15 अक्तूबर तक कार्य नहीं किया गया तो फिर, 16 अक्तूबर से उसी स्थान पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

15 अक्तूबर तक भूमि, भवन आवंटित करने के साथ भू-स्वामित्व अधिकार देने को लेकर दिया लिखित आश्वासन
पिछले पांच दिनों से केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहितों को भू-स्वामित्व सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा था। जिसको लेकर तीन दिनों से आमरण अनशन चल रहा था। हालांकि बीती रात कमल तिवारी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिर वह बुधवार सुबह आंदोलन स्थल पर पहुंच गए। वहीं उनकी जगह संजय तिवारी और संदीप शर्मा अनशन पर बैठे थे। इधर, प्रशासन लगातार तीर्थपुरोहितों से वार्ता की पेशकश करता रहा। बुधवार को अपर मुख्य कार्याधिकारी केदारनाथ विकास प्राधिकरण योगेंद्र सिंह एवं तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा तीर्थपुरोहितों से वार्ता करने धरना स्थल पहुंचे। करीब एक घंटे की वार्ता के दौरान प्रशासन की ओर से तीर्थपुरोहितों को लिखित आश्वासन दिया गया कि 15 अक्टूबर 2023 तक भूमि, भवन आवंटन के साथ ही भूस्वामित्व का अधिकार दिया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद आमरण अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया गया।

केदारनाथ में वार्ता के लिए पहुंचे प्रशासन की टीम ने एक घंटे तक की वार्ता
केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि यदि 15 अक्तूबर तक लिखित आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं की गई तो 16 अक्तूबर से फिर उसी स्थान पर तीर्थपुरोहित आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस मौके पर केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, आचार्य संतोष त्रिवेदी, संदीप शर्मा, संजय तिवारी, कमल तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, प्रदीप शुक्ला और पंकज शुक्ला, संतोष त्रिवेदी, विजेन्द्र शर्मा, उमेश चन्द्र पोस्ती, देवेश बाजपेई, अनिल बगवाडी, चिमनलाल शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अनुराग शुक्ला, आशीष शुक्ला सहित कई तीर्थपुरोहित एवं व्यापारी मौजूद थे।

Previous Post

हाईवे पर पलटी स्कूली बच्चों से भरी बस

Next Post

हरकीदून ट्रैक पर पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत, मोरी लाया गया शव

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश
उत्तराखंड

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

April 6, 2026
पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा
उत्तराखंड

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026
श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
Next Post
हरकीदून ट्रैक पर पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत, मोरी लाया गया शव

हरकीदून ट्रैक पर पश्चिम बंगाल के बुजुर्ग ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत, मोरी लाया गया शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,928)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (210)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (825)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

April 6, 2026
पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page