• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के युवाओं ने खेल के मैदान पर दिखाया दम खम, राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन

by पहाड़वासी
September 30, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रूद्रप्रयाग-शिक्षा के साथ ही खेल के मैदान पर भी जनपद रुद्रप्रयाग के होनहार युवा अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रहे है। अगस्त्यमुनि नगर स्थित चिल्ड्रन ऐकेडमी इंटर कॉलेज की अंहिसा रौतेला और शिवांश कण्डारी चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता ने अगस्त्यमुनि समेत संपूर्ण रूद्रप्रयाग जनपद का मान बढ़ाया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक हल्द्वानी में आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न आयुवर्गों में अलग अलग जिलों के 450 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून समेत 13 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता के एकल बालक-बालिका वर्ग में रूद्रप्रयाग जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है। चिल्ड्रन एकेडमी के व्यायाम शिक्षक व बैडमिंटन कोच नागेन्द्र कण्डारी ने बताया कि हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता एकल बालक-बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में अक्टूबर माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए अण्डर 17 में अंहिसा और अण्डर 14 में शिवांश का चयन हुआ है। बता दंे कि छात्रा अहिंसा रौतेला का विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और अंडर-14 बालिका वर्ग राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी है। अहिंसा के पिता स्वयंवर सिंह रौतेला होटल में बाहर नौकरी करते हैं। माता विनीता रौतेला पीआरडी जवान है। उनकी बेटी अहिंसा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल है। उनकी सफलता पर चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज की संरक्षिका केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, प्रबंधक ऐश्वर्या रावत नेगी, प्रधानाचार्य हरिपाल कंडारी, विद्यालय परिवार से विक्रम नेगी, एनएसएस प्रभारी हीरा सिंह नेगी, शिक्षक त्रिभुवन नेगी, वन्दना रावत, प्रेम सिंह रावत, सौरभ भट्ट, विनोद कुमार, वैशाली राज, सुनीता बिष्ट, लवली नेगी, सुधा उनियाल, महावीर रंगवाण, नवीन सैनी समेत राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गए खेल शिक्षक भानुप्रताप रावत, रीना बागड़ी, अमित गोस्वामी ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Previous Post

यहाँ बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post

यहां सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, मौके पर एक की मौत….

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन
उत्तराखंड

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

May 5, 2026
सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अपराध

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026
गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय
उत्तराखंड

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026
सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड

सुबह-सुबह कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू जारी

May 4, 2026
Next Post
तीनधारा धौलधार के पास खाई में एक ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद

यहां सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, मौके पर एक की मौत….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (190)
  • उत्तराखंड (3,982)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (252)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (838)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (220)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

नरेंद्रनगर में अध्ययनरत गुरजीत सैनी का स्कूल अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के लिये हुआ चयन

May 5, 2026
सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सोनप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 5, 2026
गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी से आत्मनिर्भर बने राहुल 24 गायों से हर महीने हजारों की कमाई, युवाओं के लिए बने प्रेरणा,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सहारे खड़ा किया सफल व्यवसाय

May 4, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page