• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जवानों के राशन में बड़ा ‘खेल’, 70 लाख के घोटाले का खुलासा,कमांडेंट समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा

by पहाड़वासी
December 17, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

.
ब्यूरो-सीबीआई ने आईटीबीपी सीमाद्वार (देहरादून) में तैनात तत्कालीन कमांडेंट, दो दरोगा और तीन बड़े व्यापारियों के खिलाफ लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर 2017 से 2019 तक जवानों को मिलने वाले रसद, मीट, मछली, अंडा, दूध और फल की आपूर्ति में करीब 70 लाख रुपये के घोटाले का आरोप है। यह घोटाला उन्होंने बिलों में काट-छांट और ओवरराइटिंग कर किया। गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी आरोपी कमांडेंट, दरोगा समेत अन्य के खिलाफ चमोली स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में केरोसिन की आपूर्ति में घोटाला करने पर दर्ज मुकदमे में सीबीआई चार्जशीट दे चुकी हैं। आरोपी कमांडेंट वर्तमान में बिहार में तैनात बताया जा रहा है।सीबीआई को दी गई शिकायत में कमांडेंट 23 बटालियन आईटीबीपी पीयूष पुष्कर ने बताया कि कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता ने देहरादून में तैनाती के दौरान 2017 से 2019 के बीच तत्कालीन एसआई जीडी सुधीर कुमार और अनुसूया प्रसाद ने निजी व्यापारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी खरीद में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की। जवानों को मिलने वाले राशन, मटन, चिकन, मछली, अंडे, पनीर, दूध, फल आदि की आपूर्ति के बढ़े हुए बिल पेश करने, आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव करने, बिलों में काट-छांट कर आईटीबीपी को 70,56,787 रुपये वित्तीय हानि पहुंचाईं। इस मामले में हुई आंतरिक जांच में खुलासा होने पर आईजी नॉर्दन फ्रंटियर सीमाद्वार देहरादून ने गृह मंत्रालय से मुकदमे की अनुमति मांगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इस मामले में मुकदमे की अनुमति दी गई। इसके बाद वर्तमान कमांडेंट पीयूष पुष्कर ने सीबीआई को तहरीर दी। सीबीआई देहरादून शाखा के एसपी सतीश कुमार राठी ने मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच इंस्पेक्टर शरद चंद गुसांई को सौंपी है। इधर, कमांडेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार का दूसरा मुकदमा दर्ज होने से उनके कार्यकाल में तैनात अन्य अफसरों, जवानों एवं वाहिनी को आपूर्ति करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा है।

Previous Post

हिंडोलाखाल ब्लॉक कार्यालय का हुआ भूमि पूजन

Next Post

हल्द्वानीः पांचों लोकसभा सीटों पर विजयी पताका फहरयेगीं भाजपाः त्रिवेन्द्र

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि,बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश,पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड

May 7, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिये सुलभ इंटरनेशनल के 400 से अधिक सफाई कर्मी तैनात,श्री केदारनाथ यात्रा में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता, प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे
अपराध

May 6, 2026
Next Post
हल्द्वानीः पांचों लोकसभा सीटों पर विजयी पताका फहरयेगीं भाजपाः त्रिवेन्द्र

हल्द्वानीः पांचों लोकसभा सीटों पर विजयी पताका फहरयेगीं भाजपाः त्रिवेन्द्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (192)
  • उत्तराखंड (3,988)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (255)
  • दुर्घटना (212)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (839)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (221)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि,बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश,पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि,बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश,पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

May 7, 2026
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिये सुलभ इंटरनेशनल के 400 से अधिक सफाई कर्मी तैनात,श्री केदारनाथ यात्रा में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता, प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: मंदाकिनी नदी की स्वच्छता बनाए रखने के लिये सुलभ इंटरनेशनल के 400 से अधिक सफाई कर्मी तैनात,श्री केदारनाथ यात्रा में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता, प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

May 7, 2026
भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत!!

May 7, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page