• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप,सर्दियों में बच्चों का रखे विशेष ख्याल

by पहाड़वासी
December 19, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम शुष्क है, लेकिन पाला और कोहरा परेशानियां बढ़ा रहा है। देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। देहरादून समेत प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम हाड कंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है। हालांकि, दिन में चटख धूख खिलने से कुछ राहत है। दून में न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। साथ ही ज्यादातर इलाकों में पाला और कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन पाला और कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम कोहरे की समस्या बनी रहेगी। वहीं आलम ये है कि अब नदी नाले और झरने जमने लगे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब पूर्ण रूप से झरने जम गए हैं।
सर्दियों में बच्चों का रखे विशेष ख्याल
सर्दियों में कई तरह की बीमारी होने का खतरा भी होता है। ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे बीमार होते हैं। उन्हे बहुत जल्द सर्दी लग जाती है। इसलिए सर्दियों में सबसे पहले बच्चों को बचा कर रखने पर ध्यान दिया जाता है। सर्दी बढ़ने पर अक्सर बच्चों को फ्लू और निमोनिया की शिकायत होने लगती है। सर्दी और खांसी जुकाम से भी बच्चे परेशान हो जाते हैं। खासकर 10 साल तक के बच्चों को सर्दियों में काफी समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि ठंड से बच्चों को बचाया जाए। सर्दियों के मौसम में खानपान से लेकर रहन-सहन तक पर ध्यान देने की जरूरत होती है। चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चों को होने वाले बुखार या खांसी-जुकाम की शिकायत को हल्के में न लें। यहां कुछ आसान से उपाय बताए जा रहे हैं। इससे बच्चों को सर्दियों में बीमारियों से बचाया जा सकता है और उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ रखा जा सकता है।

Previous Post

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया युवक, किया दुष्कर्म, अब जेल में चक्की पीसेगा हैवान

Next Post

एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, इतनी मात्रा में बरामद हुए इंजेक्शन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!
उत्तराखंड

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
गढ़वाल विवि  की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार
अपराध

गढ़वाल विवि की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2026
गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से

July 5, 2026
न रोई, न चली धड़कन… फिर भी जिंदगी जीत गई  बेस अस्पताल की बड़ी सफलता,दो सप्ताह की जंग के बाद नन्हीं परी ने जीती जिंदगी की लड़ाई,आधुनिक इलाज और बाल रोग विभाग के डॉक्टरों के समर्पण ने बचाई नवजात की जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (205)
  • उत्तराखंड (4,108)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (323)
  • दुर्घटना (224)
  • देश-विदेश (116)
  • धार्मिक (116)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (872)
  • शिक्षा (108)
  • सामाजिक (224)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

घने कोहरे में वासुकी ताल ट्रैक पर रास्ता भटके यात्री को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू!!

July 6, 2026
गढ़वाल विवि  की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

गढ़वाल विवि की फर्जी मार्कशीट बनाकर नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2026
गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से

गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर की ऑफलाइन रिपोर्टिंग और काउंसलिंग 20जुलाई से

July 5, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page