• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण

by पहाड़वासी
October 26, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही परियोजना का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबे पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। संपर्क मार्ग सहित परियोजना की कुल लंबाई करीब 1.18 किलोमीटर है। इससे केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-07) सीधे जुड़ेंगे। मार्ग पर नियमित यातायात शुरू होने से चारधाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग बाजार में जाम का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे ढलान सुरक्षा एवं स्थिरीकरण कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सड़क संपर्क और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

संगम लाइब्रेरी का भी किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की ओर से संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के तहत संगम लाइब्रेरी का अवलोकन किया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत पुस्तकालय को अब तक 2,500 से अधिक पुस्तकें मिल चुकी हैं। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान और साहित्य से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने भी अभियान में 150 पुस्तकें दान की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पुस्तक दान अभियान से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने और युवाओं में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों से विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना प्राथमिकता: धामी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना प्राथमिकता: धामी
उत्तराखंड

लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना प्राथमिकता: धामी

October 26, 2026
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,
उत्तराखंड

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,

October 25, 2026
भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन वस्त्र धाम पहुंचे, माणा की बेटियां निभा रहीं सदियों पुरानी परंपरा
उत्तराखंड

भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन वस्त्र धाम पहुंचे, माणा की बेटियां निभा रहीं सदियों पुरानी परंपरा

October 25, 2026
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों से धरना स्थगित करने अपील,, ऋषिकेश में आयोजित वार्ता में वन टाइम सेटलमेंट एवं समान कार्य-समान वेतन के मुद्दे पर सकारात्मक पहल!!उप समिति का गठन वेतनमान में सम्मानजनक वृद्धि पर कार्यवाही शीघ्र होगी :हेमंत द्विवेदी!!

October 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,391)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (446)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण

October 26, 2026
लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना प्राथमिकता: धामी

लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना प्राथमिकता: धामी

October 26, 2026
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,

October 25, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page