• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

88 छात्रों को करा दिया फर्जी कोर्स, 58 को बांट दी डिग्री। संचालक गिरफ्तार.

by पहाड़वासी
December 30, 2023
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो-पैरामेडिकल और मैनेजमेंट का फर्जी डिप्लोमा देने के आरोपी डीपीएमआई काठगोदाम के प्रबंध निदेशक को पुलिस ने काठगोदाम से गिरफ्तार कर लिया। उसने 88 छात्र-छात्राओं से 88 लाख रुपये फीस वसूली थी जिनमें 58 को डिप्लोमा दिया गया जो फर्जी था। बृहस्पतिवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन हल्द्वानी में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने फर्जीवाड़े का खुलासा किया। बताया कि 11 अक्तूबर को मुखानी निवासी हिमांशु नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी ने दिल्ली पैरामेडिकल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट काठगोदाम के एमडी डाॅ. प्रकाश सिंह मेहरा और प्रधानाचार्य डा. पल्लवी मेहरा के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था कि 2018 में इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था तब प्रबंधक ने कहा था कि यह संस्थान दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की शाखा है। दो साल के कोर्स की फीस एक लाख रुपये ली गई थी। संस्थान में उनके साथ 38 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। कोर्स के बाद सभी मार्कशीट और डिप्लोमा दिया गया। जब एक छात्र ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए आवेदन किया तो डिप्लोमा फर्जी बताते हुए आवेदन निरस्त कर दिया गया। जांच में डीपीएमआई काठगोदाम के संचालक ने बताया कि 2018 में डीपीएमआई दिल्ली से फ्रैंचाइजी ली थी और पूर्वी खेड़ा गौलापार में संस्थान खोला था। 2018 में आठ, 2019 में 37 और 2020 में 21 छात्र-छात्राओं को पैरामेडिकल कोर्स का डिप्लोमा दिया गया था जबकि 2021 के 30 छात्रों को अभी डिप्लोमा नहीं मिला है। उनसे भी फीस वसूल ली गई है।जब डीपीएमआई दिल्ली जाकर जानकारी मांगी गई तो पता चला कि 2018 में 8 छात्रों को डिप्लोमा दिया गया और 2019 में 37 छात्र-छात्राओं की प्रथम वर्ष की परीक्षा कर मार्कशीट दी गई थी। उसके बाद डीपीएमआई काठगोदाम के संचालक प्रकाश मेहरा ने फीस जमा नहीं की तो डीपीएमआई दिल्ली ने काठगोदाम शाखा को फीस डिफॉल्टर घोषित कर कार्यक्रम बंद कर दिया था। मगर इसके बावजूद 2019 में कोर्स बंद होने पर भी आरोपी छात्र-छात्राओं से लाखों रुपये फीस लेता रहा। मुकदमा दर्ज कर प्रकाश मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में कुल 58 छात्र-छात्राओं को फर्जी डिप्लोमा कराने का मामला सामने आया। डिप्लोमा कोर्स के लिए हर छात्र से एक लाख रुपये फीस ली गई। जांच में साल 2019 के 37 और 2020 के 21 छात्र-छात्राओं को फर्जी डिप्लोमा दिए गए थे जिनसे कुल 58 लाख रुपये आरोपी ने वसूले। 2021 के 30 विद्यार्थियों से भी फीस वसूल ली गई।

Previous Post

संप्रेक्षण गृह में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप निकले झूठे, अनुसेवक-होमगार्ड का निलंबन निरस्त

Next Post

ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, ‘जाम’ हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

वीर भूमि उत्तराखंड की शौर्य परंपरा को नमन, 10 से 15 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा : डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

वीर भूमि उत्तराखंड की शौर्य परंपरा को नमन, 10 से 15 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा : डॉ. धन सिंह

July 26, 2026
रुद्रप्रयाग से उठेगी गौ संरक्षण की बुलंद आवाज, कल डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग से उठेगी गौ संरक्षण की बुलंद आवाज, कल डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

July 26, 2026
सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली दो महिला टप्पेबाज गिरफ्तार,सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की चेन व लॉकेट बरामद
उत्तराखंड

सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली दो महिला टप्पेबाज गिरफ्तार,सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की चेन व लॉकेट बरामद

July 26, 2026
बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश
उत्तराखंड

बिहार के यात्री की केदारनाथ में बिगड़ी तबीयत, एयर लिफ्ट कर भेजा गया ऋषिकेश

July 26, 2026
Next Post
ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, ‘जाम’ हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन

ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 'जाम' हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (210)
  • उत्तराखंड (4,166)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (342)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (875)
  • शिक्षा (113)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

वीर भूमि उत्तराखंड की शौर्य परंपरा को नमन, 10 से 15 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा : डॉ. धन सिंह

वीर भूमि उत्तराखंड की शौर्य परंपरा को नमन, 10 से 15 अगस्त तक निकलेगी तिरंगा यात्रा : डॉ. धन सिंह

July 26, 2026
रुद्रप्रयाग से उठेगी गौ संरक्षण की बुलंद आवाज, कल डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

रुद्रप्रयाग से उठेगी गौ संरक्षण की बुलंद आवाज, कल डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

July 26, 2026
सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली दो महिला टप्पेबाज गिरफ्तार,सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की चेन व लॉकेट बरामद

सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाली दो महिला टप्पेबाज गिरफ्तार,सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की चेन व लॉकेट बरामद

July 26, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page