• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

समय पर बारिश और बर्फबारी न होने से किसानों की बड़ी मुश्किलें

by पहाड़वासी
January 4, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो-प्रदेश में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ रही है। इस समय निचले क्षेत्रों में गेहूं फसल के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब पौधों के लिए बर्फबारी की आवश्यकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दो सप्ताह तक बारिश नहीं होती है तो सूखे से गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
वहीं, चिलिंग आवर्स पूरे न होने से सेब की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। प्रदेश में कुल कृषि क्षेत्र 6.21 लाख हेक्टेयर है। इसमें 2.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की पैदावार की जाती है। जबकि बागवानी फसलों के अधीन 2.96 लाख हेक्टेयर क्षेत्र है। वर्तमान में कुल कृषि क्षेत्रफल के 51 प्रतिशत में सिंचाई की सुविधा है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि भूमि अधिक होने के बावजूद भी सिंचाई की सुविधा मात्र 12 प्रतिशत क्षेत्र में है।
पहाड़ों में खेती के लिए किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व देहरादून जिले में सिंचाई की सुविधा होने से सूखे का गेहूं फसल पर असर नहीं है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में गेहूं व अन्य फसलों के लिए बारिश जरूरी है। कृषि विभाग के अपर निदेशक केसी पाठक का कहना है कि अभी तक सूखे से किसी भी जिले से रबी फसलों को नुकसान की शिकायत नहीं मिली है।
आगामी दो सप्ताह तक बारिश नहीं होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। उधर, उद्यान विभाग के अपर निदेशक आरके सिंह के मुताबिक अभी तक सूखे का बागवानी फसलों को कोई नुकसान नहीं है। सेब की अच्छी पैदावार के लिए चिलिंग आवर्स की आवश्यकता है। लेकिन पहाड़ों में तापमान में गिरावट आने से सेब पौधे की चिलिंग आवर्स पूरे हो रहे हैं। समय पर बर्फबारी होने से सेब की पैदावार अच्छी होती है।

Previous Post

गाड़ी का वीआईपी नंबर लेने का बढ़ा क्रेज, 3.38 लाख में बिका 0001; लाखों में नीलाम हुआ 0009 और 1111

Next Post

अयोध्या के लिए हल्द्वानी से शुरू हुई बस सेवा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

April 13, 2026
घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत
उत्तराखंड

घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

April 12, 2026
बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज
उत्तराखंड

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026
बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति
उत्तराखंड

बजरंग सेतु के कांच पर असामाजिक तत्वों ने पहुंचाई क्षति

April 10, 2026
Next Post
अयोध्या के लिए हल्द्वानी से शुरू हुई बस सेवा

अयोध्या के लिए हल्द्वानी से शुरू हुई बस सेवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (184)
  • उत्तराखंड (3,936)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (216)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (828)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

केदारनाथ यात्रा तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा,धाम में व्यवस्थाओं को दिया जा रहा अंतिम रूप,बर्फ हटाने का कार्य जारी, बड़ी संख्या में श्रमिक तैनात,सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम

April 13, 2026
घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

घनसाली में दर्दनाक हादसा,150 मीटर खाई में गिरी गाड़ी,चालक व घोड़े की मौत

April 12, 2026
बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

बेसहारा बच्चों को सहारा!! चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति ने दो बहनों को भेजा चिल्ड्रन विलेज

April 11, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page