देहरादून। उत्तराखंड फोटो फेयर-2026 देहरादून में श्रीनगर फोटोग्राफी वेलफेयर सोसाइटी को सामाजिक सरोकारों और फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। फेयर में प्रदेशभर की 22 फोटो एसोसिएशन ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक फोटोग्राफरों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान फोटोग्राफरों ने अपने अनुभव साझा किए और फोटोग्राफी के माध्यम से समाज, संस्कृति और जन मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने पर चर्चा की।

सोसाइटी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को कैमरे के जरिए दस्तावेज़ी रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। सम्मान मिलने पर सदस्यों ने इसे श्रीनगर के फोटोग्राफी समुदाय के लिए गौरव का क्षण बताया।मौके पर श्रीनगर एसोसिएशन के राजेश बडोनी, सुरेंद्र जयाड़ा, सुमित, गौरव, अमित, विपिन भंडारी, मुकेश आदि मौजूद रहे।




