• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यात्रा में गंभीर बीमार, घायल को मिलेगी एएलएस एम्बुलेंस की सुविधा, पहली बार किया जाएगा उपयोग

by पहाड़वासी
May 14, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -जल्द ही केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग एएलएस एम्बुलेंस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) का संचालन करेगा। इस एम्बुलेंस के संचालन से गंभीर बीमार व घायल का कम से कम समय में उचित इलाज कर जान बचाई जा सकेगी। यह पहला मौका है, जब यात्रा में एएलएस का संचालन होगा।समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में पलपल बदलता मौसम यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता है। यहां ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत से वेचैनी होती है और सीने में दर्द की शिकायत होती है। ऐसे यात्रियों को कम से कम समय में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए इस बार एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस संचालित की जाएगी।केदारनाथ व पैदल मार्ग पर अगर, किसी यात्री या यात्रा ड्यूटी पर तैनात कर्मी की तबियत खराब होती है तो उसे तत्काल एयर लिफ्ट कर सोनप्रयाग या फाटा हेलिपैड भेजा जाएगा। जहां हाईवे पर एएलएस में उसका इलाज किया जाएगा। इस एम्बुलेंस की मदद से मरीज को नजदीकी अस्पताल या हायर सेंटर पहुंचाने में आसानी होगी।

क्या होती है एएलएस

जीवन रक्षक उपकरणों से लैस इस एम्बुलेंस की मदद से मरीजों की जान बचाई जाती है। इस एम्बुलेंस में वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर के साथ ही जरूरी दवाएं होती हैं। साथ ही प्रशिक्षित मेडिकल टैक्नीशियन तैनात होता है। एएलएस में सबसे अधिक स्टोक से जुड़े मामलों के मरीजों का इलाज किया जाता है।

डीफ्रीजर मोर्चरी वैन की होगी सुविधा

केदारनाथ यात्रा में इस बार स्वास्थ्य विभाग को डीफ्रीजर मोर्चरी वैन की सुविधा भी मिलेगी। इस वैन से शवों को ले जाने में मदद मिलेगी। ऐसे में बर्फ की जरूरत नहीं होगी।

16-16 चिकित्सकों की होगी तैनाती

केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग रोटेशन के आधार पर 16-16 चिकित्सकों की तैनाती करेगा। इस बार, केदारनाथ में फिजीशियन और सोनप्रयाग में आर्थोपैडिक विशेषज्ञ तैनात किया जाएगा। इसके अलावा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर 14 मेडिकल रिलीफ पोस्ट भी संचालित की जाएंगी, जिसमें यात्रियों के प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही ऑक्सीजन की सुविधा प्राथमिकता से मुहैया कराई जाएगी।

इन अस्पतालों में होगी जांच व इलाज

केदारनाथ यात्रा के लिए केदारनाथ में स्वास्थ्य विभाग विवेकानंद ट्रस्ट के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। वहीं सोनप्रयाग में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाएगा। यहां पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा। यहीं पर यात्रियों की जांच कर उन्हें आगे भेजा जाएगा। इसके अलावा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, सीएचसी अगस्त्यमुनि, एलोपैथिक चिकित्सालय गुप्तकाशी और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा में भी यात्रियों के इलाज की प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। शवों के पोस्टमार्टम की सभी कार्रवाई जिला चिकित्सालय में होंगी।

केदारनाथ यात्रा में इस बार एएलएस एम्बुेंलस संचालित की जाएगी। जल्दी ही यह एम्बुलेंस हमें उपलब्ध हो जाएगी। इस एम्बुलेंस के मिलने से कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकेगी। साथ ही यात्रा में प्रत्येक यात्री के सेहत का ख्याल रखने के उद्देश्य से बेहतर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। – डा. हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग

Previous Post

केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर की छात्रा शालिनी भट्ट ने चमोली जनपद में किया टॉप, ओवरऑल शतप्रतिशत रहा जनपद का रिजल्ट

Next Post

बदरीनाथ धाम में VIP व्यवस्था खत्म, SDM ने की घोषणा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी
उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान
उत्तराखंड

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
Next Post
बदरीनाथ धाम में VIP व्यवस्था खत्म, SDM ने की घोषणा

बदरीनाथ धाम में VIP व्यवस्था खत्म, SDM ने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,023)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (278)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (849)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

पौड़ी गढ़वाल के औणी में गुलदार ने महिला पर हमला कर किया जख्मी

May 24, 2026
रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page