• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रात आठ बजे के बाद नहीं जा पाएंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम

by पहाड़वासी
May 21, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -उत्तरकाशी पुलिस ने यात्रा को लेकर एसओपी (विशेष कार्य योजना) जारी की है। जिसके तहत अब रात आठ बजे के बाद किसी भी वाहन को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम नहीं जाने दिया जाएगा। रात 11 बजे के बाद यात्रा प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, शाम पांच बजे बाद कोई भी यात्री जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए नहीं जा पाएगा।एसपी अर्पण यदुवंशी की ओर से जारी एसओपी के अनुसार, यमुनोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात आठ बजे के बाद डामटा, नौगांव, बड़कोट, दोबाटा, खरादी, पालीगाड से आगे जाने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात आठ बजे बाद नगुण, उत्तरकाशी शहर, हीना, भटवाड़ी व गंगनानी से आगे नहीं भेजा जाएगा।
वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुबह चार बजे से ही आवागमन शुरू होगा। शाम पांच बजे के बाद किसी को भी पैदल मार्ग पर नहीं भेजा जाएगा। इस दौरान डंडी-कंडी व घोड़ा-खच्चर भी प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं डंडी-कंडी व घोड़ा खच्चर के लिए रोटेशन की व्यवस्था लागू रहेगी। भीड़ बढ़ने पर घोड़ा-खच्चरों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। दोनों ही धामों में रात साढ़े आठ बजे के बाद गंगा व यमुना आरती के उपरांत कोई भी अनावश्यक रूप से मंदिर परिसर में नहीं रह सकेगा। किसी भी पड़ाव पर यात्री वाहनों को दो घंटे से ज्यादा नहीं रोका जाएगा।
प्रत्येक दिन सुबह पांच बजे से यातायात व्यवस्था का आवागमन सुचारू रूप से होगा। हालांकि आपातकालीन स्थिति में यात्री व श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधाार पर आकस्मिक सेवा स्थल तक जाने दिया जाएगा। इसके अलावा धाम जाने वाले श्रद्धालु रात आठ बजे के बाद होटल बुकिंग तक जा सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मी को होटल बुकिंग के संबंध में जानकारी व आवश्यक प्रमाण उपलब्ध कराना जरूरी होगा। रात 11 बजे के बाद यात्रा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
संकरे स्थानों पर लागू रहेगा गेट सिस्टम
यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी के बीच 25 किमी संकरे हिस्से में जाम से निपटने के लिए बड़े वाहनों को लिए गेट सिस्टम लागू रहेगा। बड़े वाहनों को रोककर एक निश्चित समय बाद छोड़ा जाएगा। जबकि छोटे वाहन चलते रहेंगे। इधर, गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से डबरानी पांच किमी, सुक्की से झाला सात किमी तथा हर्षिल से झाला 14 किमी तक वन-वे प्रभावी रहेगा।

Previous Post

यमुनोत्री धाम आने वाले यात्रियों को अब 60 मिनट में दर्शन कर लौटना होगा, ये है नई व्यवस्था

Next Post

राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने किया गिरफ्तार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान
उत्तराखंड

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

May 22, 2026
Next Post
राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्तर पर एम्स की आयोजित एमडी की परीक्षा में नकल कराने वाले दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों को पुलिस और एसओजी देहात की टीम ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,022)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (277)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (849)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

रुद्रप्रयाग में पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

May 24, 2026
श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page