• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में सूरज बरसा रहा आग.. मैदानी क्षेत्रों में लू की चेतावनी, इन जिलों में बारिश की संभावना..

by पहाड़वासी
June 14, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो -उत्तराखंड में मौसम का अलग ही रुख देखने को मिल रहा है। कभी तेज गर्मी के बाद बारिश जैसी स्थिति वाले प्रदेश में लोग इन दिनों आसमान से आग बरसती महसूस कर रहे हैं। लगातार पड़ रही गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। पहाड़ों पर लू जैसी स्थिति लोग झेल रहे हैं।समूचे उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी है। विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई वर्षों बाद जून में दून के अधिकतम तापमान में तेजी आई है। बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है। वर्ष 2022 में जून में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। जबकि आल टाइम रिकार्ड वर्ष 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को भी दून का तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।वहीं अगले दो से तीन दिन दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में पारे में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को भी सुबह नौ बजे पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर 12 बजे दून का पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीते मंगलवार के मुकाबले अधिकतम पारे में हल्की कमी दर्ज की गई, लेकिन दोपहर को चिलचिलती गर्मी असहनीय है। दून के अलावा ऊधम सिंह नगर का तापमान सामान्य से पांच अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस न न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
चार जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। केवल पर्वतीय जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में 30 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है और बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
लू के चलते दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र ने भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए दोपहर 12 से चार बजे के बीच घर से बाहर कम ही निकलने की सलाह दी है। यदि बहुत आवश्यक हुआ तो चेहरा और सिर पूरी तरह हल्के कपड़े से ढककर ही बाहर निकलें, ताकि भीषण गर्मी से कुछ बचा जा सके।

Previous Post

उत्तराखंड में उपचुनाव अपडेट!!

Next Post

विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा- डा० रावत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश
उत्तराखंड

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

April 6, 2026
पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा
उत्तराखंड

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026
श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल  रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2026:नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

April 5, 2026
Next Post
विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा- डा० रावत

विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा- डा० रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (183)
  • उत्तराखंड (3,928)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (210)
  • दुर्घटना (208)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (100)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (825)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

केदारनाथ यात्रा हेली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार,265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया ब्लॉक

April 6, 2026
सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा ने किया बद्रीनाथ धाम का निरीक्षण, कपाट खुलने से पहले तैयारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

April 6, 2026
पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में डीएम रुद्रप्रयाग ने किए दर्शन,यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

April 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page