• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रांसी स्टेडियम में आयोजित योग बना आकर्षण का केंद्र आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : डॉ. धन सिंह रावत

by पहाड़वासी
June 21, 2024
in उत्तराखंड, गढ़वाल
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  शहीद जसवंत सिंह रावत  रांसी स्टेडियम पौड़ी में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया। योग दिवस पर विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। 
     मा. मंत्री डॉ. रावत ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा करते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा । उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं। कहा कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
       गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। स्थानीय विधायक ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। कहा कि इसी तरह हर रोज लोगों को अपने-अपने घरों में योगा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करें।
     इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने भी उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया और इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
योग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नग्नयाल,
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका सहित विभिन्न मंडलीय और जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous Post

गुलदार के हमले से गर्दन की चोट झेल रही सिया को बेस अस्पताल में किया गया भर्ती

Next Post

11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम, योग स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है: जिलाधिकारी

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

September 4, 2026
मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

September 3, 2026
गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक
गढ़वाल

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

September 3, 2026
बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
उत्तराखंड

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
Next Post
11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम, योग स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है: जिलाधिकारी

11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम, योग स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है: जिलाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,268)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

September 4, 2026
मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

September 3, 2026
गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

September 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page