• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम, योग स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है: जिलाधिकारी

by पहाड़वासी
June 21, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 5 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग – 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। योग दिवस का शुभारंभ 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया। मुख्यालय रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया।


जिलाधिकारी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है तथा सभी को योगाभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय एवं आयुर्वेदिक यूनानी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कहा कि सभी को अपने जीवन में योगाभ्यास करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।


मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा, इसके लिए योग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।वहीं योग दिवस के अवसर पर केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर भीमशीला में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीर्थ पुरोहित, स्थानीय व्यापारियों, केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा भी योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया गया।


भाजपा अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून, 2014 से प्रारंभ किया गया, जिसमें 193 देशों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम किए गए थे। जिसमें विश्व पटल में योगा ने अपनी पहचान बनाई।
10वां अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम श्री केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर भीमशीला में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीर्थ पुरोहित, स्थानीय व्यापारियों, केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा भी योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया गया।


आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. रघुवीर सिंह पाल ने कहा कि 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 18 जून से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें 18 जून को मंदाकिनी एवं अलकनंदा के संगम तट पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में 19 जून को अगस्त्यमुनि खेल मैदान से क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया तथा आज योग दिवस के अवसर पर गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही श्री केदारनाथ धाम में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में उन्होंने जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं सभी जनमानस का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Previous Post

रांसी स्टेडियम में आयोजित योग बना आकर्षण का केंद्र आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : डॉ. धन सिंह रावत

Next Post

मोहित डिमरी के साथ अन्य आंदोलनकारी जमानत पर रिहा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल
उत्तराखंड

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

September 4, 2026
मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

September 3, 2026
बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
उत्तराखंड

बनतोली के समीप चट्टान टूटने से मोरखण्डा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

September 2, 2026
पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग
उत्तराखंड

पलेठी गांव की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, पलेठी शिवालय तक बनेगा 2.55 किमी मोटर मार्ग

September 2, 2026
Next Post
मोहित डिमरी के साथ अन्य आंदोलनकारी जमानत पर रिहा

मोहित डिमरी के साथ अन्य आंदोलनकारी जमानत पर रिहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,268)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (364)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (122)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (879)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

सड़क न होने से प्रसव पीड़ा में गर्भवती को डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

September 4, 2026
मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों का हुआ सम्मान

September 3, 2026
गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

गढ़वाल में पहली बार सरकारी अस्पताल में मुफ्त हेयर ट्रांसप्लांट, बेस अस्पताल श्रीनगर ने शुरू की एफयूई तकनीक

September 3, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page