• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम के रावल का इस्तीफा स्वीकार,अमरनाथ नंबूदरी को बनाया गया प्रभारी रावल

by पहाड़वासी
July 13, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

बद्रीनाथ (चमोली)-12 जुलाई

बदरीनाथ धाम में मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को पूजा-पाठ का जिम्मा सौंपा गया है. जिसके लिए नए पुजारी नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को कई रस्मों को पूरा करना होगा. जिसके बाद वो विधि-विधान से बदरी-केदार की पूजा करेंगे.

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं. रावल की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे. ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था।

विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अग्रिम आदेशों तक नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार सौंपा गया है. नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप 13 व 14 जुलाई को दो दिन तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे. धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने पर 14 जुलाई से बतौर प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा-अर्चना करेंगे।

शुक्रवार को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष अजेंद्र अजय की स्वीकृति के बाद रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को स्वैच्छिक सेवानिवृति और नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पृथक-पृथक आदेश जारी कर दिए हैं.वहीं बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को पूजा-अर्चना का दायित्व देने से पहले विभिन्न धार्मिक रस्मों को पूरा किया जायेगा।

13 जुलाई को नायब रावल के मुंडन के बाद हवन व शुद्धिकरण के साथ नायब रावल का तिलपात्र किया जाएगा. 14 जुलाई को नायब रावल बदरीनाथ स्थित पंच धाराओं के जल से स्नान तथा पंच शिलाओं नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरुड़ शिला व मार्कण्डेय शिला का दर्शन करेंगे. इसके पश्चात निवर्तमान रावल से मंत्र,आशीर्वाद लेकर नये रावल के रूप में बाल भोग के बाद मंदिर गर्भगृह में रावल से छड़ी प्राप्त कर पहली बार बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे।

बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने बताया है कि निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का विदाई सम्मान समारोह भी 14 जुलाई को संपन्न होगा. जिसमें मंदिर समिति पदाधिकारी,अधिकारी-कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित सेवानिवृत्त रावल को विदाई देंगे.ल।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक नायब रावल के रिक्त हो रहे पद पर नई नियुक्ति के लिए भी मंदिर समिति द्वारा तेजी से कार्रवाई की जा रही है. नायब रावल के पद पर नियुक्ति के लिए बीकेटीसी द्वारा केरल राज्य के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित की गई. आवेदन पत्रों के लिए 11 जुलाई अंतिम तिथि रखी गयी थी. प्राप्त आवेदन पत्रों की शीघ्र ही स्क्रीनिंग कर मंदिर समिति द्वारा योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

Previous Post

असम राईफल के जवान का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव : बद्रीनाथ व मंगलौर जीती कांग्रेस,भाजपा की डबल करारी हार

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच
उत्तराखंड

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

August 20, 2026
कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद
उत्तराखंड

कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद

August 20, 2026
कुत्तों के आतंक से नारायणबगड़ के 10 स्कूल बंद, चार दिन का अवकाश
उत्तराखंड

कुत्तों के आतंक से नारायणबगड़ के 10 स्कूल बंद, चार दिन का अवकाश

August 20, 2026
पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की यस्वी ने हासिल किया द्वितीय स्थान
उत्तराखंड

पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की यस्वी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

August 19, 2026
Next Post
उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव : बद्रीनाथ व मंगलौर जीती कांग्रेस,भाजपा की डबल करारी हार

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव : बद्रीनाथ व मंगलौर जीती कांग्रेस,भाजपा की डबल करारी हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (217)
  • उत्तराखंड (4,239)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (358)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

यात्री शेड की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!!डॉ. प्रताप भंडारी बोले,जांच हो तो सामने आएगा जनता के धन के दुरुपयोग का सच

August 20, 2026
कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद

कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गाँधी को किया याद

August 20, 2026
कुत्तों के आतंक से नारायणबगड़ के 10 स्कूल बंद, चार दिन का अवकाश

कुत्तों के आतंक से नारायणबगड़ के 10 स्कूल बंद, चार दिन का अवकाश

August 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page