• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली चार फैकल्टी,कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर के दो पदों पर भी हुआ चयन

by पहाड़वासी
August 1, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

नवीन नियुक्तियों से शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगी धार

पौड़ी गढ़वाल – प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के दृष्टिगत चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संविदा के आधार पर मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाल राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर में राज्य सरकार ने विभिन्न संकायों के अंतर्गत चार मेडिकल फैकल्टी तथा दो कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। नई मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से जहां मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी दूर होगी वहीं शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार आयेगा।

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार/चयन समिति द्वारा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न संकायों में रिक्त मेडिकल फैकल्टी के पदों के लिये साक्षात्कार आयोजित किया गया। जिसमें चयन कमेटी ने चार मेडिकल फैकल्टी तथा दो कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर का चयन किया। जिसमें पैथोलॉली विभाग के अंतर्गत एसोसिएट प्रोफसर के पद पर डॉ पवन भट, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. स्वाती पुण्डीर, आर्थोपेडिक्स में डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल, ईएनटी में डॉ. श्वेता पूरबी का चयन किया गया। इसी प्रकार कैज्युअल्टी मेडिकल विभाग में कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर के पद पर डॉ. अजीत कुमार तथा डॉ. कृष्णाकांत त्यागी का चयन किया गया है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार ने संविदा के आधार पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। चयनित मेडिकल फैकल्टी एवं कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर को तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये नियुक्त किया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति के लिये सरकार लगातार प्रयासरत है। इससे पूर्व राज्य सरकार ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में लगभग एक दर्जन मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति की मंजूरी प्रदान की थी। इन सभी नव नियुक्त मेडिकल फैकल्टी के आने से मेडिकल कॉलेज में शिक्षण कार्यों में गति आयेगी वहीं मरीजों को भी डॉक्टरों की नियुक्ति का लाभ मिलेगा।

सरकार की मंशा प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में उच्च स्तरीय शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिसमें मेडिकल फैकल्टी सहित प्रयोगशाला उपकरण, पुस्तकें व शोध पत्र शामिल है। इसके लिये चरणबद्ध तरीके से सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, साथ ही मेडिकल फैकल्टी की कमी को भी दूर किया जा रहा है।- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Previous Post

कोचिंग सेंटर को लेकर चलेगा अभियान,दिशा-निर्देश जारी

Next Post

रुद्रप्रयाग की अंशिका सेमवाल का इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर चयन, 17 लाख का मिला शुरूआती पैकेज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

October 27, 2026
2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
उत्तराखंड

2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

October 27, 2026
पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग,मुख्यमंत्री धामी से मिले विधायक विनोद कंडारी, पत्र सौंपकर उठाया आर्थिक सम्मान का मुद्दा
उत्तराखंड

पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग,मुख्यमंत्री धामी से मिले विधायक विनोद कंडारी, पत्र सौंपकर उठाया आर्थिक सम्मान का मुद्दा

October 27, 2026
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण

October 26, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग की अंशिका सेमवाल का इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर चयन, 17 लाख का मिला शुरूआती पैकेज

रुद्रप्रयाग की अंशिका सेमवाल का इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर चयन, 17 लाख का मिला शुरूआती पैकेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,394)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (449)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

विधानसभा सत्र गैरसैंण :7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास और जनसुविधाओं पर जोर,पूंजीगत कार्यों के लिए 4,164 करोड़ का प्रावधान, स्थानीय निकायों को भी मिलेगा अतिरिक्त बजट

October 27, 2026
2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता: बांसुरी स्वराज,भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

October 27, 2026
पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग,मुख्यमंत्री धामी से मिले विधायक विनोद कंडारी, पत्र सौंपकर उठाया आर्थिक सम्मान का मुद्दा

पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की मांग,मुख्यमंत्री धामी से मिले विधायक विनोद कंडारी, पत्र सौंपकर उठाया आर्थिक सम्मान का मुद्दा

October 27, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page