• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम से 350 तीर्थयात्रियों का दल प्रशासन व मंदिर समिति की देखरेख में गौरीकुंड रवाना

by पहाड़वासी
August 4, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -श्री केदारनाथ धाम से आज प्रात: 350 तीर्थयात्रियों का जत्था श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन की देखरेख में गौरीकुंड के लिए रवाना हो गया है जबकि अभी तक 60 तीर्थयात्री हैलीकॉप्टर से शेरसी पहुंच गये। तीसरे दिन भी मंदिर समिति, जीएमवीएन तथा तीर्थ पुरोहितों ने संयुक्त रूप से तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ हैलीपेड के निकट भंडारे आयोजित किये।

उल्लेखनीय है कि केदारनाथ क्षेत्र के जंगलचट्टी (लिनचोली) में बुधवार 31 जुलाई बादल फटने के बाद श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति ने प्रशासन के साथ ही तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु कदम उठाये है।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना निर्बाध रूप से चल रही है। जो यात्री केदारनाथ धाम में है मंदिर की पूजाओं में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में स्थित सामान्य है।
तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मार्ग की स्थिति ठीक होने
एवं मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए यात्रा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशानिर्देशन में केदारनाथ क्षेत्र में राहत तथा तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कार्य तेजी से पूरा हो रहा है सभी यात्री सुरक्षित है तथा अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे हैं।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि आज रविवार प्रात: 350 तीर्थयात्रियों के दल को श्री केदारनाथ धाम से मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी/ उपजिला मजिस्ट्रेट योगेन्द्र सिंह ने पैदल मार्ग से गौरीकुंड को रवाना किया तथा 60 तीर्थयात्रियों को हैलीकॉप्टर से सेरशी रवाना करवाया। मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह केदारनाथ मंदिर से लेकर हैलीपेड पर स्वयं तीर्थयात्रियों की सहायता- मार्गदर्शन सहित रैस्क्यू कार्यों का संचालन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आज भी श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने जीएमवीएन तथा तीर्थ पुरोहितों के सहयोग से तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ हैलीपेड के निकट तीसरे दिन भी भंडारा आयोजित किया तथा पानी, बिस्किट तथा फल भी वितरित हुए।
‌
श्री केदारनाथ धाम से श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी/ श्री केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया है कि श्री केदारनाथ मंदिर में प्रात: एवं शायंकालीन आरतियां पूजा तथा पूजा व्यवस्था यथासमय चल रही है।
उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ मंदिर में बीते कल शनिवार को एमआई-17 ने उड़ान भरी तथा 27 तीर्थयात्रियों को गौचर तक पहुंचाया गया वहीं केदारनाथ में मौसम बदल रहा है इसलिए हैली सेवाएं समय से नहीं चल रही हैं। इसलिए आज रविवार प्रात: केदारनाथ धाम से 350तीर्थयात्रियों का दल एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ, एवं मंदिर समिति, पुलिस – प्रशासन की देखरेख में पैदल मार्ग से गौरीकुंड रवाना किया गया।वही गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में श्री केदारनाथ गौरीकुंड मार्ग पर रैस्क्यू कार्य जारी है स्वास्थ विभाग द्वारा केदारनाथ सहित पैदल मार्ग में जगह-जगह तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की हुई है।

केदारनाथ में इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल,‌कुलदीप धर्म्वाण, पुष्कर रावत,विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह चौहान सहित तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य अमित शुक्ला,प्रदीप शुक्ला, विजेंद्र शर्मा सहित पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि तथा तीर्थ यात्री मौजूद रहे।

Previous Post

केदारनाथ रेस्क्यू में सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ, दो स्निफर डॉग यात्रा मार्ग के लिये रवाना

Next Post

घायल, बुजुर्ग एव दिव्यांगों के लिए ट्रॉली से शुरू हुआ रेस्क्यू,जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एव पुलिस अधीक्षक विशाखा मौके पर मुस्तैद

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,
उत्तराखंड

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,

October 25, 2026
भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन वस्त्र धाम पहुंचे, माणा की बेटियां निभा रहीं सदियों पुरानी परंपरा
उत्तराखंड

भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन वस्त्र धाम पहुंचे, माणा की बेटियां निभा रहीं सदियों पुरानी परंपरा

October 25, 2026
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों से धरना स्थगित करने अपील,, ऋषिकेश में आयोजित वार्ता में वन टाइम सेटलमेंट एवं समान कार्य-समान वेतन के मुद्दे पर सकारात्मक पहल!!उप समिति का गठन वेतनमान में सम्मानजनक वृद्धि पर कार्यवाही शीघ्र होगी :हेमंत द्विवेदी!!

October 24, 2026
सतपुली में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, बिहार भागने की फिराक में था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (223)
  • उत्तराखंड (4,389)
  • कुमाऊं (102)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (445)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (123)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (2)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (882)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में सजेगा हुनर का मंच, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं,श्रीनगर के सितारे बनने का फिर मिलेगा मौका, 4 नवंबर को होंगे ऑडिशन,

October 25, 2026
भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन वस्त्र धाम पहुंचे, माणा की बेटियां निभा रहीं सदियों पुरानी परंपरा

भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन वस्त्र धाम पहुंचे, माणा की बेटियां निभा रहीं सदियों पुरानी परंपरा

October 25, 2026
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों से धरना स्थगित करने अपील,, ऋषिकेश में आयोजित वार्ता में वन टाइम सेटलमेंट एवं समान कार्य-समान वेतन के मुद्दे पर सकारात्मक पहल!!उप समिति का गठन वेतनमान में सम्मानजनक वृद्धि पर कार्यवाही शीघ्र होगी :हेमंत द्विवेदी!!

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों से धरना स्थगित करने अपील,, ऋषिकेश में आयोजित वार्ता में वन टाइम सेटलमेंट एवं समान कार्य-समान वेतन के मुद्दे पर सकारात्मक पहल!!उप समिति का गठन वेतनमान में सम्मानजनक वृद्धि पर कार्यवाही शीघ्र होगी :हेमंत द्विवेदी!!

October 24, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page