श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में मंदिर समिति में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की वन टाइम सेटलमेंट, समान कार्य समान वेतन तथा सम्मानजनक वेतन पर चर्चा एवं समाधान हेतु बीकेटीसी के ट्रांजिट केंप ऋषिकेश कार्यालय सभागार में बीकेटीसी संयुक्त कर्मचारी संघ / अस्थायी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक वार्ता एवं बैठक आयोजित हुई जिसमें अस्थायी कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु एक उपसमिति का गठन किया गया तथा बीकेटीसी की ओर से तीन सप्ताह में समाधान का भरोसा दिया गया है बैठक में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ तथा बीकेटीसी संयुक्त कर्मचारी संघ/श्री केदारनाथ समिति अस्धायी कर्मचारियों से धरना समाप्त करने की अपील की है।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में बीकेटीसी बोर्ड की पहली बैठक से अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेटलमेंट, समान कार्य-समान वेतन सहित अन्य मांगों पर उचित समाधान निकालने की पहल की गयी है तथा पहली बोर्ड बैठक के बाद बीकेटीसी बोर्ड के समस्त पदाधिकारियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की।आज ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट केंप में हुई बैठक में अस्थायी कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु बोर्ड के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में उप समिति का गठन किया गया है जिसमें वित्त अधिकारी तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे उप समिति अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र निराकरण करेगी।यहां यह उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारी वन टाइम सेटलमेंट सहित समान कार्य समान वेतन तथा सम्मानजनक वेतन वृद्धि हैतु दो सप्ताह से श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ सहित ऋषिकेश, ज्योर्तिमठ, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, कालीमठ सहित सभी कार्यालयों में धरने पर है।आज आयोजित बैठक में अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं, उनकी सेवा संबंधी मांगों तथा वेतनमान में सुधार के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया तथा कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने भी विचार व्यक्त किया। तथा कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए समिति स्तर पर आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिर समिति अस्थायी कर्मचारी बीकेटीसी परिवार के अंग है इसमें संदेह नही होना चाहिए। बताया कि मंदिर समिति में लंबे समय से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप वन टाइम सेटलमेंट के विषय को प्रमुखता से शासन के समक्ष उठाया गया है । इसके साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर भी विचार किया गया। कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गयी साथ ही कर्मचारियों के सामूहिक बीमा, ईपीएफ सहित अस्थायी कर्मचारियों के बिना स्थायी हुए सेवानिवृत्त पर एक वर्ष के वेतन के बराबर धनराशि दिये जाने तथा आसमय दिवंगत अस्थायी कर्मचारियों के परिवारों को एक मुश्त धन राशि दिये जाने पर बोर्ढ बैठक में निर्णय हुआ है इससे पहले 70 अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गयी है।बैठक में चारधाम यात्रा मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार बीडी सिंह सहित उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, वित्त अधिकारी हेम कांडपाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, कार्यालय प्रभारी संजय भट्ट, बीकेटीसी संयुक्त कर्मचारी संघ /अस्थायी कर्मचारियों के प्रतिनिधि आशुतोष शुक्ला, विपिन कुमार, राकेश झिंक्वाण , वीरेंद्र सेमवाल, वीरेंद्र नौटियाल, सते सिंह, विनोद नौटियाल, दलबीर रमोला आदि मौजूद रहे।






