• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हैली सेवाओं के माध्यम से यात्रा को हरी झंडी, प्रति टिकट 25 फीसदी छूट देगी राज्य सरकार

by पहाड़वासी
August 6, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग – केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते हुए नुकसान, रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों, यात्रा को दोबारा शुरू करने को चल रही तैयारियों की समीक्षा करने रुद्रप्रयाग पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित आधिकारी कर्मचारियों की जीएमवीएन रामपुर में समीक्षा बैठक ली। इससे पहले उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। सीएम ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा को पुनः संचालित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा बुधवार से हैली के माध्यम से पुनः संचालित हो जाएगी। हैली सेवा के माध्यम से केदारनाथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा करते हुए कहा कि इसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से 29 स्थानों पर भू-स्खलन की चपेट में आने से पैदल एव सड़क मार्ग कट हुआ है। इसके अतिरिक्त पेयजल व विद्युत की लाइनों सहित बड़ी मात्रा में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा । कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं।रिकॉर्ड समय में 12 हजार से अधिक यात्री एव स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू अभियान लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके बाद सरकार व जिला प्रशासन का अतिवृष्टि से प्रभावित हुए जनजीवन व प्रभावित क्षेत्र तथा जो सड़क मार्ग भू-स्खलन की चपेट में आए हैं उन्हें दुरुस्त करने पर है। इसके साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों पर भी फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार भी पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर जीएमवीएन में स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कठिन परिस्थितियों में प्रशासन और सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर रेस्क्यू अभियान में योगदान देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। वहीं चौमासी प्रधान मुलायम सिंह सहित रुद्रप्रयाग प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित राहत कार्यों में सहयोग देने वाले अन्य लोगों का विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों की सारी समस्याओं का समाधान करने का दिया आश्वासन।

केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अतिवृष्टि के बाद से ही केंद्रीय सरकार द्वारा चिनूक व एमआई हैलीकॉप्टर सहित हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा केदारघाटी में आई अतिवृष्टि के बाद राज्य सरकार द्वारा भी हर तरह से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिला प्रशासन को तत्परता से सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन करने के निर्देश दिए गए।
    उन्होंने जनपद प्रभारी मंत्री सहित स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं सभी विभागीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आपदा के बाद सामान्य जनजीवन के लिए सभी को आगे आकर सामूहिक योगदान देने की आवश्यकता है। 

 इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, 

जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे, कमांडेंट एनडीआरएफ सुदेश कुमार, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।

Previous Post

केदारनाथ पैदल मार्ग पर रेस्क्यू छटवें दिन भी जारी

Next Post

यहाँ जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई
अपराध

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!
अपराध

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल
उत्तराखंड

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं
उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए खुलता है वंशी नारायण मंदिर, भगवान विष्णु को राखी बांधने उमड़ती हैं श्रद्धालु महिलाएं

August 28, 2026
Next Post
यहाँ जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

यहाँ जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (219)
  • उत्तराखंड (4,259)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (361)
  • दुर्घटना (228)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (121)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (878)
  • शिक्षा (115)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (85)

Recent.

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

एनआईटी सुमाड़ी में हुड़दंग करने पर 15 मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई

August 29, 2026
अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

अवैध शराब की तस्करी करते दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,ऊखीमठ पुलिस ने 31 बोतल अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा!!

August 29, 2026
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर गढ़वाल विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी, नेगी-भरतवाण समेत दिग्गज होंगे शामिल

August 29, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page