• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, मानसून सीजन के बाद दोबारा शुरू हुई केदारनाथ यात्रा

by पहाड़वासी
September 6, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग -केदार घाटी में बारिश कम होने बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा पटरी पर लौटने लगी है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। केदार बाबा के दर्शन कर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आ रहे हैं और अपने सुखद अनुभव साझा कर रहे हैं।गुहाटी से बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि पैदल रास्ता अब दुरुस्त हो गया है एवं लगातार यात्रा चल रही है। पैदल मार्ग पर पानी, बिजली, खाना, शौचालय सहित अन्य सभी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दर्शन भी बहुत अच्छे हो रहे हैं। राजकोट गुजरात से पहुंचे प्रफुल्ल ने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग यात्रा के लिए सुरक्षित एवं सुचारू है। यात्रा मार्ग पर सभी सुविधाएं भी हैं एवं प्रशासन और पुलिस द्वारा पूरी मदद भी की जा रही है। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि बीती 31 जुलाई को अतिवृष्टि के कारण कुछ दिनों तक जरूर पैदल यात्रा प्रभावित रही। लेकिन पिछले दो हफ्तों से पैदल यात्रा लगातार बढ़ रही है। देश दुनिया से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे हैं। यात्रा को सुखद एवं सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट हुई सड़क भी तीन से चार दिन के भीतर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल जाएगा। उधर, इंस्पेक्टर सोनप्रयाग देवेन्द्र असवाल ने बताया कि पिछले 10 दिनों में औसतन तीन हजार श्रद्धालु पैदल यात्रा मार्ग से केदारनाथ के लिए जा रहे हैं। बारिश कम होने के साथ ही लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।

Previous Post

केदारनाथ आपदा प्रभावित व्यवसायियों के लिए 9 करोड़ की राहत जारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Next Post

हनोल मंदिर में राजकीय मेला जागड़ा शुरू, पहुंचने लगे भक्त

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

उत्तराखंड में यहाँ देखने को  मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची
उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहाँ देखने को मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची

April 30, 2026
अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का शव बरामद, परिसर में शोक
उत्तराखंड

अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का शव बरामद, परिसर में शोक

April 30, 2026
केदारनाथ यात्रा में मुस्तैद प्रशासन: हेली रेस्क्यू से बची दो गंभीर मरीजों की जान, समय पर इलाज से महिला श्रद्धालु भी हुई स्वस्थ
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में मुस्तैद प्रशासन: हेली रेस्क्यू से बची दो गंभीर मरीजों की जान, समय पर इलाज से महिला श्रद्धालु भी हुई स्वस्थ

April 30, 2026
केदारनाथ में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ कर बद्रीनाथ में डाका डालने की फिराक में था अंतर्राज्यीय गिरोह;चमोली पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचे 4 शातिर टप्पेबाज, कब्जे से 14 लाख के iPhone और Samsung S24 Ultra सहित 13 महंगे फोन बरामद
अपराध

April 29, 2026
Next Post
हनोल मंदिर में राजकीय मेला जागड़ा शुरू, पहुंचने लगे भक्त

हनोल मंदिर में राजकीय मेला जागड़ा शुरू, पहुंचने लगे भक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (189)
  • उत्तराखंड (3,975)
  • कुमाऊं (95)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (246)
  • दुर्घटना (211)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (107)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (837)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (219)
  • स्वास्थ्य (77)

Recent.

उत्तराखंड में यहाँ देखने को  मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची

उत्तराखंड में यहाँ देखने को मिला अनूठा संगम,पांच दुल्हनें एक साथ एक परिवार में पहुंची

April 30, 2026
अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का शव बरामद, परिसर में शोक

अलकनंदा में डूबे एनआईटी के छात्र का शव बरामद, परिसर में शोक

April 30, 2026
केदारनाथ यात्रा में मुस्तैद प्रशासन: हेली रेस्क्यू से बची दो गंभीर मरीजों की जान, समय पर इलाज से महिला श्रद्धालु भी हुई स्वस्थ

केदारनाथ यात्रा में मुस्तैद प्रशासन: हेली रेस्क्यू से बची दो गंभीर मरीजों की जान, समय पर इलाज से महिला श्रद्धालु भी हुई स्वस्थ

April 30, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page