• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यहाँ देर शाम हुआ कुछ ऐसा,मौके पर पहुँचे देवप्रयाग विधायक, खबर के लिये लिंक पर क्लिक करें.

by पहाड़वासी
September 10, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


ब्यूरो -उत्तराखंड के देवप्रयाग में मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार करीब 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल शिक्षिका को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा गया है।बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे। पलेठी डोब्ल्यो के निकट कार हनुमान चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे जा गिरी।हिंडोलाखाल थाना के एसआई विक्रम शुक्ला ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45वर्ष) पुत्र विजय सिंह रावत, अनिता नेगी (46 वर्ष) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे। जबकि दुर्घटना में अनिता ममगांई (54 वर्ष) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।शिक्षिका ग्राम क्वीली विद्यालय पट्टी हिंसरियाखाल में कार्यरत हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। वहीं, दूसरी ओर दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग दिया। उन्होंने घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने घटना में शिक्षकों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस सहित राजस्व विभाग की टीम व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Previous Post

केदारघाटी की सुरक्षा को लेकर कार्य करेगा धर्म संस्कृति रक्षा विभाग, विश्व अखाड़ा परिषद के गौ रक्षा विभाग की बैठक

Next Post

चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 17, 2026
चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित
उत्तराखंड

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

April 16, 2026
चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय
उत्तराखंड

चारधाम मार्ग पर खाद्य सुरक्षा होगी पुख्ता, डीएम के निर्देशन में व्यापारियों के साथ हुई बैठक,खाद्य मानकों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई तय

April 16, 2026
Next Post
पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार, फिर एक्टिव होगा मानसून। चारधाम यात्रा पंजीकरण में आई तेजी.

चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,941)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (219)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (828)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के हाथ लगा सत्यसाधु,निकला बांग्लादेशी नागरिक, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 17, 2026
चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मोटरमार्ग पर सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित

April 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page