• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधामों में इन दो धामों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या

by पहाड़वासी
September 23, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी–

चार धाम यात्रा इस वक्त अंतिम पड़ाव की और अग्रसर है वही यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आवागमन का क्रम जारी है। इस महीने में 22 दिनों की अवधि में इन दोनों धामों में एक लाख पैंतालीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं का पदार्पण हो चुका है। गत वर्षों की यात्रा की तुलना में इस यात्राकाल में प्रारंभ से ही यमुनोत्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या उल्लेखनीय रूप से बढी है। इस साल अब तक यमुनोत्री धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा छः लाख को पार कर गया है और गंगोत्री धाम में भी अभी तक छः लाख अस्सी हजार से अधिक तीर्थयात्री पहॅुंच चुके हैं। मौसम साफ होने के फलस्वरूप अब इन दोनों धामों में तीर्थयात्रियों की आवाजाही में आने वाले दिनों में और बढोतरी होने की संभावना है। जिसे देखते हुए प्रशासन यात्रा से जुड़े व्यवस्थाओं को बढाते हुए सड़कों के सुधार व यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है। जानकीचट्टी व फूलचट्टी के मध्य में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के स्थान पर नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर भी आज से यातायात शुरू करा दिया गया है।

जिला प्रशासन के द्वारा जारी यात्रा बुलेटिन के अनुसार आज यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में कुल 12372 तीर्थयात्री पहॅुचे हैं। आज यमुनोत्री धाम में 6292 श्रद्धालुओं के आगमन के साथ ही इस यात्राकाल के कुल 136 दिनों की अवधि में धाम में आये तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 602364 हो गई है। जबकि गत वर्ष इन्ही 136 दिनों की अवधि में यमुनोत्री धाम में 503567 श्रद्धालु आये थे। गंगोत्री धाम में आज 6080 श्रद्धालुओं का पदार्पण होने के साथ ही इस यात्राकाल में गत 10 मई को कपाट खुलने के बाद से यहां पहुंचे यात्रियों की कुल संख्या 680950 हो गई है। जबकि गत वर्ष 10 मई से 22 सितंबर तक की 136 दिनों की अवधि में गंगोत्री धाम में 619387 श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। यात्रा के आंकड़ों से इन दोनों धामों में इस साल तीर्थयात्रियों के आगमन में हुई उल्लेखनीय वृद्धि का तस्वीर साफ नजर आती है। इस बार के यात्राकाल में यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के आगमन का ट्रेंड बदला है। यात्राकाल की शुरूआत से ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुजन उमड़ रहे हैं। इस यात्राकाल को संपन्न होने में अभी लगभग डेढ माह का समय शेष है और मानसून विदा होने के बाद यात्रियों के आवागमन में निरंतर हो रही वृद्धि को को देखते हुए यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में आने वाले यात्रियों की आंकड़ा इस बार नई ऊंचाईयों को छू सकता है।

Previous Post

आधार कार्ड केंद्र की समस्या से ग्रामीणों को मिली राहत

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़ रूद्रप्रयाग : पुलिस ने पकड़ा फर्जी जज, मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में किया पेश

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.
उत्तराखंड

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश
उत्तराखंड

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026
बद्रीनाथ –केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध,बीकेटीसी की बजट बैठक में 121.7 करोड़ का बजट पास, मंदिर परिसर और गर्भगृह में लागू होगा प्रतिबंध, फैसले पर देशभर में शुरू हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (182)
  • उत्तराखंड (3,896)
  • कुमाऊं (88)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (197)
  • दुर्घटना (206)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (96)
  • पर्यटन (224)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (820)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (213)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

बड़ी खबर :सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध, मंदिर समिति के साथ हुई बैठक में नगर निगम श्रीनगर ने लिया निर्णय.

March 12, 2026
चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

चारधाम यात्रा से पहले जगमगाया धारी देवी मंदिर, रंग-बिरंगी रोशनी में निखरा आस्था का धाम

March 12, 2026
एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने को 15 टीमें गठित,डीएम ने ली गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

March 12, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page