• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार

by पहाड़वासी
September 24, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग –
केदार घाटी में मौसम साफ होने के बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जहां पिछले दिनों बरसात कम होने के बाद चार से पांच हजार यात्री ही बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे थे अब पिछले दो दिनों से लगातार 11 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन दर्शनों को पहुंच रहे हैं। मंगलवार शाम को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 370 पहुंच गई है।

मानसून सीजन समाप्ति की ओर है, पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ होने के साथ ही श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने भी तेज गति पकड़ ली है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष करीब 19 लाख लोगों अकेले बाबा केदार के दर्शन किए थे जबकि चारधाम यात्रा करने वालों की कुल संख्या 56 लाख के करीब थी। इस वर्ष 31 जुलाई को केदार घाटी में हुई अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर सड़क एवं पैदल मार्ग बाधित हो गया था। जिसके चलते कारीब यात्रा प्रभावित रही।

हालांकि यात्रा मार्ग सुचारू करने एवं स्थानीय लोगों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं नेतृत्व में युद्ध स्तर पर राज्य एवं जिला प्रशासन की मशीनरी ने 15 दिनों में ही पैदल यात्रा मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी थी, जबकि एक महीने में यात्रा पटरी पर लौट आई थी। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में गढ़वाल कमिश्नर, आपदा सचिव सहित संबधित सभी विभाग यात्रा सुचारू करने को प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे थे। भारी बारिश के बावजूद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के प्रयासों से रिकॉर्ड समय में सभी यात्रियों को रेस्क्यू करने के साथ ही यात्रा दोबारा सुचारू कर दी गई है।

यात्रा मार्ग एवं व्यापार समय पर शुरू करवाने के लिए केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का धन्यवाद देते हुए कहा कि धामी जी द्वारा यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को निशुल्क हेली सेवा देकर केदारनाथ पहुंचाने का प्रयास बेहद सराहनीय था। इससे समय पर यात्रा शुरू होने के साथ यात्रियों को उचित सुविधाएं भी मिल सकी। यात्रा बढ़ने से केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर होटल, डंडी-कंडी, घोड़े-खच्चर सहित अन्य रूप में सेवाएं देने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है एवं व्यापार में भी इजाफा होने लगा है।

Previous Post

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ दर्शन को पहुंची बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

Next Post

टिहरी- धौलीधार, देवप्रयाग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

सीएम धामी ने 2.54 करोड़ से नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण किया,विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
उत्तराखंड

सीएम धामी ने 2.54 करोड़ से नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण किया,विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

November 16, 2026
संयुक्त अस्पताल के पास यूटिलिटी वाहन की चपेट में आया किशोर,ट्यूशन से घर लौट रहे 11वीं के छात्र की दर्दनाक हादसे में मौ’त, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड

संयुक्त अस्पताल के पास यूटिलिटी वाहन की चपेट में आया किशोर,ट्यूशन से घर लौट रहे 11वीं के छात्र की दर्दनाक हादसे में मौ’त, परिवार में मचा कोहराम

November 16, 2026
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ

November 16, 2026
कालाढूंगी में 22 महिलाओं को किया सम्मानित, क्षेत्र के विकास के लिए छह घोषणाएं
उत्तराखंड

कालाढूंगी में 22 महिलाओं को किया सम्मानित, क्षेत्र के विकास के लिए छह घोषणाएं

November 15, 2026
Next Post
टिहरी- धौलीधार, देवप्रयाग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

टिहरी- धौलीधार, देवप्रयाग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (224)
  • उत्तराखंड (4,438)
  • कुमाऊं (103)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (477)
  • दुर्घटना (231)
  • देश-विदेश (118)
  • धार्मिक (124)
  • पर्यटन (232)
  • पौड़ी गढ़वाल (3)
  • यूथ (82)
  • राजनीति (103)
  • रुद्रप्रयाग (885)
  • शिक्षा (116)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (86)

Recent.

सीएम धामी ने 2.54 करोड़ से नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण किया,विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

सीएम धामी ने 2.54 करोड़ से नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण किया,विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

November 16, 2026
संयुक्त अस्पताल के पास यूटिलिटी वाहन की चपेट में आया किशोर,ट्यूशन से घर लौट रहे 11वीं के छात्र की दर्दनाक हादसे में मौ’त, परिवार में मचा कोहराम

संयुक्त अस्पताल के पास यूटिलिटी वाहन की चपेट में आया किशोर,ट्यूशन से घर लौट रहे 11वीं के छात्र की दर्दनाक हादसे में मौ’त, परिवार में मचा कोहराम

November 16, 2026
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ

शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट,19 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ

November 16, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page