• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ढंग से भी नहीं आती हिंदी लिखना, डाक विभाग में होगये चयनित

by पहाड़वासी
November 7, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड में पोस्ट ऑफिस की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों काफी चर्चाओं में है। उत्तराखंड में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां डाकपाल के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को हिंदी और गणित का सामान्य ज्ञान तक नहीं है, जबकि 10वीं की मार्कशीट में उनके नंबर 90 प्रतिशत हैं. वहीं जांच के दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट फर्जी तक निकले हैं और कुछ तो डर के मारे सेलेक्ट होने के बाद ज्वाइंनिग भी नहीं कर रहे हैं. वहीं पौड़ी से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. डाकपाल के पद पर सिलेक्टेड कैंडिडेट सही से हिंदी भी नहीं लिखा पाया है, जबकि हिंदी में उसके नंबर 95 हैं।

उत्तराखंड के डाक विभाग में चयनित होकर आये डाक सेवकों के लिखने पढ़ने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आ गया है. डाकपाल (पोस्ट मास्टर) के पद पर नियुक्ति लेने आये हरियाणा के युवक को जब हिंदी में आवेदन पत्र लिखने को कहा गया तो उसकी हिंदी देखकर विभाग के कर्मचारी भी चौंक गए. हरियाणा से आया चयनित शाखा डाकपाल ने हरियाणा बोर्ड से साल 2021 में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है।

परीक्षा परिणाम में हिंदी विषय में 95 नंबर भी पाए हैं. ऐसे में अब इस पूरी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं कि जो युवक हिंदी विषय में 95 अंक ला रहा है, लेकिन हिंदी लिखते हुए उसके हाथ कांप रहे हैं. बड़ा सवाल ये भी है कि नियुक्ति के बाद ये लोग कैसे काम करेंगे.
डाक अधीक्षक द्वारा चयनित शाखा डाकपाल को जब एक आवेदन पत्र हिंदी में लिखने को कहा गया तो वो आधा घंटे बाद हिंदी में आवेदन पत्र लिख पाया. जब विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह पत्र देखा तो वह चौंक गए. हिंदी में लिखे आवेदन पत्र में चयनित डाकपाल ने अधीक्षक को अदीशय, महोदय को मेव्य, डाकघर को ढाकघर और पौड़ी को पैटी लिखा था।

यह सब देख विभाग के कर्मचारियों ने उसे अंकों को हिंदी में लिखने के लिए कहा तो चयनित डाकपाल ने 1500 को पद्रासै, 2750 को सताइसे, 3531 को तीन हजार पानसे कतीस और 250 को ढाइरौ लिख दिया. वहीं डाक अधीक्षक पौड़ी दीपक शर्मा ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले युवक का जनपद पौड़ी के सिलोगी उप डाकघर में गढ़कोट शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि नव चयनित शाखा डाकपाल हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाया है. साथ ही अंकों को भी हिंदी में नहीं लिख पाया है, जबकि डाक विभाग में हिंदी भाषा में कार्य संपादित होते हैं. उन्होंने बताया कि प्ररकण को लेकर रिपोर्ट परिमंडल देहरादून भेज दी है. चयनित शाखा डाकपाल की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

युवक ने हरियाणा बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा साल 2021 में पास की है. उसको हिंदी, अंग्रेजी विषय में 95-95 अंक मिले हैं. गणित व सामाजिक विज्ञान में 90-90 अंक और विज्ञान व फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन में 100-100 अंक मिले हैं. हालांकि, युवक के शैक्षणिक दस्तावेज प्राथमिक जांच में सही पाए गए हैं।

Previous Post

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की दो टीमें कर रहीं काम,केदारघाटी के सवालों का भाजपा को देना होगा जवाब -हरीश रावत

Next Post

5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने दबोचा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह
उत्तराखंड

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार
अपराध

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026
गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित
उत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
Next Post
5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने दबोचा

5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,077)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (863)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page