• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

5 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को श्रीनगर पुलिस ने दबोचा

by पहाड़वासी
November 8, 2024
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य को दिल्ली सागरपुर कैलाशपुरी से किया गिरफ्तार
   श्रीनगर– विदेश से महंगे पार्सल भेजने व महिलाओं को लालच देकर लाखों की साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य को श्रीनगर पुलिस ने दिल्ली सागरपुर कैलाशपुरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीते तीन सितम्बर को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट निवासी
 सुलोचना देवी पत्नी कुंवर सिंह ने कोतवाली श्रीनगर में पहुंचकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको व्हाट्सअप कॉल कर लन्दन से आईफ़ोन, सोने, चांदी के जेवरात व मंहगे कपड़े पार्सल के माध्यम से भेजने का लालच दिया गया और महिला से केवल पार्सल रिसीविंग की कीमत उन्हें दिए गए खातों, बैंक में जाकर, गूगल पे व अन्य माध्यम से 5 लाख रु की धनराशि मांगी गयी।  महिला ने लालच में आकर बैंक के माध्यम से दिये गये खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिये। महिला को जब लगा कि वह ऑनलाइन साइबर का शिकार हो गयी हैं तब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराना उचित समझा। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना  चौकी प्रभारी श्रीकोट उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला को सौंपी गयी|

मामले को गम्भीरता से लेते हुये एसएसपी पौडी के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी।
प्रभारी चौकी श्रीकोट उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला ने बताया पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग प्रदेशों में दबिश देकर मामले में संलिप्त आरोपी गौरव मल्होत्रा पुत्र अजय मल्होत्रा को बीते 6 नवम्बर को नई दिल्ली के सागरपुर कैलाशपुरी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। साक्ष्य के तहत साइबर गैंग दिल्ली और बिहार से संचालित हो रही है। बताया कि अन्तर्राज्यीय गैंग के साथियों द्वारा महिला को व्हाट्सअप कॉल कर पकडे गये आरोपी के खाते में पैसे डलवाये गये। आरोपी ने अपने खाते को किसी आदमी को बेचे जाने की बात कही है। साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर कमिशन मिलना भी बताया है।
उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला ने बताया कि  मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की जांच  जारी है। कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे उत्तराखण्ड व देश के अन्य राज्यों के लोगों के नम्बरों पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विदेश में रहना बताते हैं। उनको विदेशी फ़ोन, कपड़े व अन्य कीमती सामान पार्सल के माध्यम से भेजते हैं, जिनकी कीमत केवल पार्सल पहुंचाने की बहुत कम फीस लेकर कीमती सामान देने का लालच देते हैं। जिसमें लोग लालच में आ जाते हैं| बाद में वह लोगों को अन्य लालच देकर बातों ही बातों में माइण्डवाश करते हुये उनसे लाखों रुपये गूगल पे, फोन पे व दिए गए बैंक खातों में बैंक में जाकर जमा कराने के लिए कन्वेन्स करते हैं। पुलिस टीम में चरण सिंह, नरेंद्र सिंह , हरीश कुमार मौजूद रहे।

Previous Post

ढंग से भी नहीं आती हिंदी लिखना, डाक विभाग में होगये चयनित

Next Post

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंची शीतकाल में श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में होगी शीतकालीन पूजायें

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात
उत्तराखंड

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह
उत्तराखंड

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार
अपराध

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026
गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित
उत्तराखंड

गढ़वाल राइफल्स के दीक्षांत समारोह में 238 अग्निवीरों को किया गया डिप्लोमा से सम्मानित

June 19, 2026
Next Post
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंची शीतकाल में श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में होगी शीतकालीन पूजायें

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंची शीतकाल में श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में होगी शीतकालीन पूजायें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (201)
  • उत्तराखंड (4,077)
  • कुमाऊं (100)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (301)
  • दुर्घटना (221)
  • देश-विदेश (115)
  • धार्मिक (115)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (79)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (863)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (223)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

नगरासू गुरूद्वारे में निहंगो का कब्जा बरकरार,प्रशासन मौके पर तैनात

June 21, 2026
उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

उत्तरकाशी टूरिज्म के गाइड मुनेन्द्र सिंह एवं आजाद सिंह राणा ने किया माउंट सतोपंथ (7075 मीटर) फतह

June 21, 2026
बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग:पिस्टल के साथ पुलिस ने भिंडी को किया गिरफ्तार

June 20, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page