• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सात वर्षों बाद चक्रव्यूह का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

by पहाड़वासी
December 17, 2024
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग ऊखीमठ। भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सात वर्षो बाद आयोजित पांडव नृत्य के 26 वे दिन चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुँचे। चक्रव्यूह के दौरान अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने छह द्वारों को ध्वस्त किया, जबकि सातवें द्वार पर दुर्योधन ने वीर अभिमन्यु को गोदी में बैठा कर षडयंत्र के तहत उसका वध किया. इस दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
चक्रव्यूह मंचन के दौरान कौरवों की ओर से रचाये गए चक्रव्यूह के छह द्वारों को अर्जुन पुत्र अभिमन्यु ने आसानी से भेद दिया, मगर अंतिम सातवें द्वार पर दुर्योधन और अन्य कौरव दल ने छल करके वीर अभिमन्यु का वध कर दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को भी अपनी पौराणिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होने कहा कि केदारघाटी में पौराणिक नृत्य की परंपरा युगों पूर्व की है। राज्य सरकार देवभूमि के आध्यात्मिक, धार्मिक, पौराणिक व सांस्कृतिक परंपराओ के संरक्षण-संवर्धन के संकल्पबद्ध है। उन्होने कहा कि परंपराएं घटती-बढती रहती है मगर संस्कृति हमेशा समान रहती है। संस्कृति को जीवित रखने के लिए सभी को एक मंच पर आने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी हमारी पौराणिक परंपराएं जीवित हैं। पहाड़ के प्रत्येक व्यक्ति को इन्हें संजोने का प्रयास करना चाहिए। उन्होने कहा कि पांडव नृत्य असत्य पर सत्य की जीत का द्योतक है। केदारघाटी में आयोजित पांडव नृत्य में अनेक परंपराओ निर्वहन करने में ग्रामीणो का महत्वपूर्ण योगदान रहता हैै। पाडंव नृत्य कमेठी अध्यक्ष विजय राणा ने सभी आगंतुको का आभार प्रकट करते कहा कि आम जनमानस की सहभागिता से आयोजित पांडव नृत्य धीरे-धीरे समापन की ओर है। चक्रव्यूह का मंचन उत्सव ग्रुप निर्देशक राकेश भटट के निदेंशन मे गढ़वाली में किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल , निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत उखीमठ विजय राणा, अनुसूया प्रसाद भट्ट, राजीव भट्ट, दलबीर नेगी, दर्शनी पंवार, अंजना रावत, बबीता भट्ट,पाडंव नृत्य कमेठी व व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य, केदारघाटी के निवर्तमान जनप्रतिनिधि सहित हजारो दर्शक मौजूद थे।

Previous Post

हेमकुंड में जमी छह इंच बर्फ, कड़ाके की ठंड में भी हो रहे निर्माण कार्य

Next Post

बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान
उत्तराखंड

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार
दुर्घटना

रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर मिला उपचार

May 23, 2026
कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत
उत्तराखंड

कीर्तिनगर में जाखी मोटरमार्ग पर खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत

May 22, 2026
Next Post
बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,021)
  • कुमाऊं (96)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (277)
  • दुर्घटना (215)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (111)
  • पर्यटन (226)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (848)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (80)

Recent.

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

श्री केदारनाथ यात्रा: एक माह में एक लाख से अधिक मरीजों को मिला ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का लाभ

May 24, 2026
अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

अजमेर की महिला ने धारी देवी से जीवीके झील में मारी छलांग,नाव चालकों की सूझबूझ और बहादुरी से बची जान

May 23, 2026
हेमकुण्ड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

हेमकुण्ड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

May 23, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page