• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बैंक में कूटकरण कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने झारखण्ड से धर दबोचा

by पहाड़वासी
January 4, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter


रुद्रप्रयाग –
दिनांक 28 अक्टूबर 2024 कोतवाली रुद्रप्रयाग में वादी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, उपनिदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग रुद्रप्रयाग ने कोतवाली रुद्रप्रयाग पर तहरीर दी गयी थी कि उनके विभागीय खाते में मोबाइल नम्बर बदले जाने हेतु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया में प्रार्थना पत्र दिया गया था। ताकि खनन विभाग के इस खाते से धोखाधड़ी से अभियुक्त द्वारा पैसे निकाले जा सकें। शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली रूद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 61/2024 धारा 318 (4) 336, 338, 340 बी.एन.एस. (कूटकरण कर धोखाधड़ी करने विषयक) का अभियोग पंजीकृत किया गया।
किसी भी सरकारी विभाग के खाते में सेंधमारी करने के प्रयास करने विषयक गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने इस अभियोग के अनावरण हेतु सम्बन्धित विवेचक एवं एस.ओ.जी.को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा स्वयं उनके द्वारा सम्बन्धित विवेचक के स्तर से की जा रही कार्यवाही का पर्यवेक्षण किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी। परिणाम स्वरूप जनपद पुलिस के स्तर से कई सी.सी.टी.वी. फुटेज, एटीएम, होटल धर्मशाला एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से इस अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त उसके वर्तमान निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 01 रेडमी, 01 आईफोन तथा 03 सिम कार्ड, एच.डी.एफ.सी. का 01 ए.टी.एम. कार्ड बरामद किये गये हैं।

उक्त अभियुक्त को सबडिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चांडिल, जिला सराईकेला खरसावां के मा0 न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड पर जनपद रुद्रप्रयाग लाया गया है, अभियुक्त को जनपद में मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरणः-

अमित कुमार पुत्र स्व0 श्री राम सिंह उपाध्याय, निवासी सरैया, थाना गोविन्दगंज, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार हाल पता ई.एफ.-16, इवोनी स्ट्रीट, आशियाना वुडलैंड, थाना चांडिल, जिला सराईकेला खरसावां राज्य झारखण्ड।
पुलिस टीम का विवरणः-

  1. उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा कोतवाली रुद्रप्रयाग (विवेचक)
  2. उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी, प्रभारी एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
  3. आरक्षी विनय एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
  4. आरक्षी रविन्द्र एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

Previous Post

थराली विधायक के बेटे जयप्रकाश ने निर्दलीय चुनाव न लड़ने का लिया फैसला, भाजपा को दिया समर्थन

Next Post

मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत को मिल रहा है पूर्ण सहयोग : गोदियाल

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
उत्तराखंड

बकरियां चराने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला,घायल हुई महिला

July 29, 2026
फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
अपराध

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

July 28, 2026
चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, ऑरेंज अलर्ट के बीच बड़ा फैसला

July 28, 2026
Next Post
मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत को मिल रहा है पूर्ण सहयोग : गोदियाल

मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीना रावत को मिल रहा है पूर्ण सहयोग : गोदियाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (211)
  • उत्तराखंड (4,174)
  • कुमाऊं (101)
  • खेल (47)
  • गढ़वाल (345)
  • दुर्घटना (225)
  • देश-विदेश (117)
  • धार्मिक (120)
  • पर्यटन (231)
  • यूथ (80)
  • राजनीति (102)
  • रुद्रप्रयाग (876)
  • शिक्षा (114)
  • सामाजिक (225)
  • स्वास्थ्य (83)

Recent.

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति,डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण

July 29, 2026
जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

बकरियां चराने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला,घायल हुई महिला

July 29, 2026
फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने की साजिश का खुलासा, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

July 28, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page