• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वर्ष 2025 की केदारनाथ धाम की यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल की उपस्थिति में ब्लाॅक सभागार ऊखीमठ में बैठक आयोजित की गई

by पहाड़वासी
January 30, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग –
ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम की वर्ष 2025 की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार ऊखीमठ में तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी संचालकों तथा यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग संचालित करने के लिए उपस्थित सभी लोगों के सुझाव लिए गए।
बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यात्रा पड़ाव के विभिन्न स्थानों पर उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग तथा यात्रा मार्ग में उचित शौचालय व्यवस्था, विद्युत, पानी की उचित सुविधा तथा पैदल यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में आवंटित होने वाली दुकानों, संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों तथा डंडी-कंडी के लिए उचित व्यवस्था पारदर्शिता के साथ की जाए तथा दुकान आवंटन एवं घोड़ा-खच्चर संचालन हेतु स्थानीय लोगों एवं केदारघाटी में आपदा प्रभावित लोगों को प्राथमिकता दी जाए तथा घोड़े-खच्चरों के संचालन तथा दुकानों का संचालन करने हेतु बाहरी व्यक्तियों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को यात्रा शुरू होने से एक माह पूर्व केदारनाथ जाने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके साथ ही हेली कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी तथा स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों को हेली सेवा में प्राथमिकता से टिकट की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को भी लागू न करने की बात की गई तथा रात्रि 8 बजे के बाद पैदल यात्रा मार्ग में यात्रा का संचालन न किया जाए। साथ ही यात्रा मार्ग में मांस-मदीरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए आदि सुझाव बैठक में रखे गए।
बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, होटल एसोशिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालकों से कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा एक महत्वपूर्ण यात्रा है जिसमें देश-विदेश के तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा उन्हें धाम में उचित सुविधा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध हों इसमें सभी का सहयोग बहुत आवश्यक है तभी हम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने यात्रा मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों से अपेक्षा की है कि जिनके पास भी भूमि है तथा पार्किंग के लिए उपलब्ध करा सकते हैं इसके लिए वे अपना प्रस्ताव उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक में जिन स्थानों में पार्किंग के लिए सुझाव दिए गए हैं उन स्थानों में संबंधित के साथ तहसीलदार को 2-3 दिन के भीतर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि वे सभी के साथ सोनप्रयाग में बैठक कर लें तथा जिन स्थानों पर पानी की समस्या है उन्हें चिन्हित कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आवंटित होने वाली दुकानों के संबंध में कहा कि सभी लोगों को नियमानुसार दुकानें आवंटित की जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह से कोई दुकान एवं ढाबा संचालित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी सुझाव बैठक में रखे गए हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है तथा केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों के व्यवसाय से भी जुड़ी है इसलिए यह जरूरी है कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद तीर्थ यात्री यहां से अपने साथ सुखद एवं आनंद का अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता है कि केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चार माह पूर्व ही कर ली गई हैं। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है जिससे कि शीतकालीन यात्रा में भी तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिससे कि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के समय अधिक भीड़ होने पर हमारे जो भी महत्वपूर्ण स्थान है उनका भी बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा तीर्थ यात्रियों से दर्शन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जो भी सुझाव रखे गए हैं उन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा।
बैठक में ब्लाॅक प्रमुख श्वेता पांडेय, अध्यक्ष नगर पंचायत ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित तीर्थ पुरोहित, केदार सभा के प्रतिनिधि, होटल होटल एसोशिएसन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालक, जनप्रतिनिधि एवं यात्रा से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

जनता का आशीर्वाद कायम रखना पहली प्राथमिकता – भंडारी

Next Post

चार सड़कों के डामरीकरण हेतु डॉ. धन सिंह रावत ने कराई 5 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत, प्रत्येक गांव को हर प्रकार की सुविधा देना पहली प्राथमिकता– डा. धन सिंह रावत

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए
उत्तराखंड

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त
उत्तराखंड

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026
पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
अपराध

पुलिस कार्रवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

February 20, 2026
Next Post
चार सड़कों के डामरीकरण हेतु डॉ. धन सिंह रावत ने कराई 5 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत, प्रत्येक गांव को हर प्रकार की सुविधा देना पहली प्राथमिकता– डा. धन सिंह रावत

चार सड़कों के डामरीकरण हेतु डॉ. धन सिंह रावत ने कराई 5 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत, प्रत्येक गांव को हर प्रकार की सुविधा देना पहली प्राथमिकता– डा. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (178)
  • उत्तराखंड (3,879)
  • कुमाऊं (86)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (186)
  • दुर्घटना (205)
  • देश-विदेश (110)
  • धार्मिक (95)
  • पर्यटन (223)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (813)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (211)
  • स्वास्थ्य (73)

Recent.

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

गढ़वाल विवि की बिड़ला परिसर की खो-खो टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, छात्रों ने कुलपति से की कार्रवाई की मांग

February 23, 2026
होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए

February 22, 2026
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़,लगातार हो रही बारिश के बाद भारी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त बाबा के धाम, सुबह से ही दर्शनों के लिए लंबी कतारों में लगे हैं भक्त

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के लिये प्रशासन ने कसी कमर, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश यात्रा की सुरक्षा व व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु समन्वय बैठक में व्यापक तैयारियों की समीक्षा

February 22, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page