• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को खिलाए जाने का संघर्ष समिति ने किया विरोध

by पहाड़वासी
January 31, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

विशेष प्रमुख सचिव खेल से मुलाकात कर रखी समस्याएं

ओलंपिक एसोसिएशन के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में डोमिसाइल का है प्रावधान

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीमों से दूसरे राज्य के खिलाड़ियों को मौका देने पर मूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति ने कड़ा आक्रोश जताया है। इस सम्बंध में संघर्ष समिति ने विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिंहा से मुलाकात की और उनके माध्यम से खेल मंत्री रेखा आर्य को पत्र भेजा है।

मूल निवास, भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि
हम सभी के लिए बड़े गर्व का विषय है कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है, जिसके उद्घाटन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आए थे। राज्य में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है, इससे अपेक्षा थी कि राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों को इस बड़े मंच पर प्रदर्शन और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता और राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलता।

लेकिन उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीमों में उत्तराखंड के युवाओं एवं खिलाड़ियों की उपेक्षा की जा रही है और दूसरे राज्यों से खिलाडियों को लाकर राज्य की टीमों से खिलाया जा रहा है।

मोहित डिमरी ने कहा कि खेल नियमों और निर्देशों में स्पष्ट है कि जो जिस राज्य का निवासी है वो वहीं की टीमों से खेलेगा, लेकिन उत्तराखंड में इसकी धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। हमारे राज्य के खिलाड़ी वर्षों मेहनत करते हैं कि उनको राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, लेकिन राज्य सरकार, अधिकारी और खेल संघ राज्य के खिलाडियों के साथ अन्याय करता है। जब दूसरे राज्य के खिलाड़ी हमारे राज्य की टीमों से राष्ट्रीय टीम में खेलेंगे तो उन्हें खेलों से मिलने वाली धनराशि, सुविधाओं, प्रशस्ति पत्र एवं नौकरियों का लाभ भी मिलेगा और साथ ही हमारे राज्य के खिलाड़ियों के अधिकारों पर डाका डालेंगे।

संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में राज्य की टीमों से खेल रहे दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को तुरंत निकाला जाए और उनके स्थान पर राज्य के खिलाड़ियों को खिलाया जाए और राज्य के जो खेल संघ उत्तराखंड राज्य की टीमों से दूसरे राज्य के खिलाड़ियों को खिला रहे हैं उसके जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाये। राष्ट्रीय खेलों में राज्य की टीम से मेडल पाने वाले खिलाड़ियों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए कि वो इस राज्य के मूल/स्थाई निवासी हैं या नहीं। राज्य की टीम से खेल रहे मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के आधार कार्ड वेरिफिकेशन और आधार कार्ड की हिस्ट्री की जांच हो जिससे खिलाड़ी के सम्बंधित राज्य के होने की पुष्टि हो सके। अगर राज्य के युवाओं और खिलाडियों के न्याय नहीं हुआ और दूसरे राज्य के खिलाडियों को उत्तराखंड की टीमों से नहीं हटाया गया और जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं अधिकारियों पर कारवाई नहीं हुई तो हम राज्य में हो रहे राष्ट्रीय खेलों का विरोध करेंगे।

Previous Post

चार सड़कों के डामरीकरण हेतु डॉ. धन सिंह रावत ने कराई 5 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत, प्रत्येक गांव को हर प्रकार की सुविधा देना पहली प्राथमिकता– डा. धन सिंह रावत

Next Post

रुद्रप्रयाग शहर को जाम से मिलेगी निजात, विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से रुद्रप्रयाग शहर के लिए मिली ₹7.10 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग की वित्तीय एवं प्रसाशनिक स्वीकृति

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली
उत्तराखंड

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026
श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

श्रीनगर में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, 2.5 फीट सीमा तय, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

April 17, 2026
Next Post
रुद्रप्रयाग शहर को जाम से मिलेगी निजात, विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से रुद्रप्रयाग शहर के लिए मिली ₹7.10 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग की वित्तीय एवं प्रसाशनिक स्वीकृति

रुद्रप्रयाग शहर को जाम से मिलेगी निजात, विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से रुद्रप्रयाग शहर के लिए मिली ₹7.10 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग की वित्तीय एवं प्रसाशनिक स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (185)
  • उत्तराखंड (3,944)
  • कुमाऊं (92)
  • खेल (45)
  • गढ़वाल (222)
  • दुर्घटना (209)
  • देश-विदेश (111)
  • धार्मिक (101)
  • पर्यटन (225)
  • यूथ (77)
  • राजनीति (99)
  • रुद्रप्रयाग (830)
  • शिक्षा (106)
  • सामाजिक (215)
  • स्वास्थ्य (74)

Recent.

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चारधाम यात्रा मार्ग का जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

April 18, 2026
श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

श्री ओंकारेश्वर मंदिर से कल भव्य रूप में धाम हेतु प्रस्थान करेगी बाबा केदार की उत्सव डोली

April 18, 2026
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने की सख्ती की मांग, डीएम को सौंपा पत्र

April 18, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2022 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page