• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली समीक्षा बैठक

by पहाड़वासी
March 11, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

सड़क मार्गों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, मार्गों पर शौचालय निर्माण, साफ सफाई की व्यवस्था, घोड़े खच्चर व्यवस्था को सुगम बनाने के दिए निर्देश

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल

केदारनाथ रोपवे परियोजना से मिलेगी राहत, यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम

रुद्रप्रयाग: 2025 की केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री तथा जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को विकासखंड ऊखीमठ में अधिकारियों, होटल संचालकों, विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं आम जनता के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन किया गया और सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम भारत के 11 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई और परिवहन से जुड़ी सभी तैयारियां उच्च स्तर पर होनी चाहिए। बैठक के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह भी कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में घोड़े-खच्चर यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पहुँचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में घोड़े-खच्चरों के लिए भी रहने, खाने-पीने और स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि घोड़ों-खच्चरों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की जाए और किसी भी बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तुरंत उपचार किया जाए। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका भी जुड़ी हुई है, इसलिए सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को यात्रा व्यवस्थाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्थानीय उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को पहाड़ी संस्कृति और स्वाद का अनुभव हो सके।
बैठक में रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा प्रबंधन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी विभागों को समय से पूर्व अपनी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा मार्ग को अधिक सुगम बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं। इसके लिए यात्रा मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके,पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
स्थानीय व्यापारियों सहित क्षेत्रीय निवासियों ने बैठक में मांग की कि सड़कों में जहां-जहां गड्ढे हैं, उन्हें शीघ्र मरम्मत किया जाए। साथ ही, होटल पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए।घोड़े-खच्चरों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। कूड़ा निस्तारण और शौचालय सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। इसके अलावा, यात्रा पड़ावों पर विभिन्न स्थानों पर फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। समय पर डेंजर ज़ोन की पहचान कर वहां आवश्यक उपचारात्मक कार्य किए जाएं। सभी उपस्थित लोगों ने एकमत होकर केदारनाथ में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत अमरदेई शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ क़ुब्जा धर्मवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौन्डे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी. एस. खाती, उप वन संरक्षक कल्याणी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, खंड विकास अधिकारी उखीमठ अनुष्का एवं जनपद के अन्य समस्त अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Previous Post

शांत वादियों में हूटर बजाते हुए मर्यादा बिगाड़ना पड़ा युवकों को भारी, वाहन सीज कर यूपी के युवकों की उतारी खुमारी

Next Post

युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास,बीजेपी नेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी
उत्तराखंड

June 8, 2026
मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!
उत्तराखंड

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता
उत्तराखंड

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा तापमान
उत्तराखंड

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह

June 5, 2026
Next Post
युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास,बीजेपी नेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास,बीजेपी नेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (196)
  • उत्तराखंड (4,051)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (289)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (112)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (857)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

मुख्यमंत्री के भू-कानून अनुपालन अभियान को मिली सफलता, 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित, धुमाकोट तहसील में हुई कार्रवाई, भूमि पर सरकार ने प्राप्त किया कब्जा,भू-कानून के उल्लंघन और शर्तों के विपरीत भूमि उपयोग के मामलों में अभियान जारी

June 8, 2026
मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

मौत बनकर खाई में समा गई एसयूवी, SDRF बनी फरिश्ता!! केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में 60 मीटर गहरी खाई से पांच लोगों को दिया नया जीवन!!

June 7, 2026
बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

बूढ़ा केदार: टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर,पंच केदार परंपरा का प्राचीन तीर्थ, जानिए विशेषता

June 6, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page